Anupama Actors Approached For Bigg Boss 19: कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'बिग बॉस' अपने 19वें सीजन के छोटे परदे पर लौटने वाला है। हर कोई इस नए सीजन के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं। आए दिन शो को लेकर कोई नई अपडेट सुर्खियों में बनी रहती है। अब तक मेकर्स ने कई टीवी और बॉलीवुड के कलाकारों को 'बिग बॉस 19' ऑफर कर चुके हैं। अब शो से जुड़ी एक लेटेस्ट खबर सामने आई है कि मेकर्स ने 'अनुपमा' में नजर आ चुका फेमस कलाकार को अप्रोच किया है। अनुपमा में अपने किरदार से ये एक्टर घर घर फेमस हुआ।
उड़ती उड़ती खबर सामने आई है कि शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के मेकर्स ने गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) को अप्रोच किया है। राजन शाही के सीरियल 'अनुपमा' में गौरव खन्ना ने अनुज कपाड़िया का किरदार निभाया था जिसे जनता से भरपूर प्यार मिला। गौरव खन्ना की पॉपुलैरिटी 'बिग बॉस 19' को काफी फायदा दिला सकती है। टीवी एक्टर गौरव आखरी बार शो 'सिलेब्रिटी मास्टरशेफ' में नजर आए थे जिसकी चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम भी की। आग गौरव शो का हिस्सा बनते हैं तो वो अच्छे अच्छों को टक्कर देने में हिम्मत रखते हैं।
हालांकि अभी तक मेकर्स और गौरव खन्ना की तरफ से कोई आईबी रुमर्स पर औपचारिक बयान सामने नहीं आया। खबर सामने आते ही फैंस भी अब चाहते हैं कि गौरव 'बिग बॉस 19' का हिस्सा बन ट्रॉफी जीते। बता दें शो अगस्त में शुरू हो सकता है जिसको हर बार की तरह सलमान खान ही होस्ट करेंगे। अब तक मेकर्स ने ममता कुलकर्णी, अपूर्वा मुखीजा, पूरव झा, खुशी दुबे और अन्य कई स्टार्स का नाम शो के लिए सामने आ चुका है।
