टीवी मसाला

बोल्ड अवतार लेकर बर्थडे पार्टी में पहुंची Ankita Lokhande की दिख गई लव बाईट, वीडियो देख फैंस ने दिये ऐसे रिएक्शन

Ankita Lokhande Love Bite Video: टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जो बीती रात समर्थ जुरैल की बर्थडे पार्टी से सामने आया है। एक्ट्रेस ने डीप नेक ड्रेस पहनी थी जिसमें उनके लव बाइट देखने को मिला जिसे देख फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

Image

Ankita Lokhande Love Bite

Ankita Lokhande Love Bite Video: टीवी दुनिया की टॉप हसीनाओं में से एक अंकिता लोखंडे अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस और उनके पति विक्की जैन इन दिनों शो 'लाफ्टर शेफ सीजन 2' में नजर आ रहे हैं। विक्की और अंकिता अब टीवी की पसंदीदा जोड़ी में से एक बन गई है। कल रात को कपल समर्थ जुरैल की बर्थडे पार्टी में पहुंचा। ऐसे में जो पार्टी से वीडियो सामने आया उसमें अंकिता लोखंडे की छाती पर लव बाइट देखा गया। ये वीडियो आग की तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

कल अंकिता लोखंडे (Ankita lokhande) ने समर्थ जुरैल (Samarth Jurel) की बर्थडे पार्टी के लिए लैवेंडर कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनी। एक्ट्रेस ने पति विक्की जैन (Vicky Jain) संग बोल्ड ड्रेस पहन कैमरे के आगे पोज भी दिए। जब सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आई तो लोगों ने अंकिता लोखंडे की वीडियो में कुछ नोटिस किया। ऑफ शोल्डर ड्रेस में अंकिता लोखंडे की चेस्ट पर लव बाइट का निशान देखना गया जिसे एक्ट्रेस कई बार छुपाने की कोशिश करती नजर आईं। अंकिता लोखंडे की लव बाइट वाला वीडियो हर जगह वायरल होता हुआ नजर आया। अपनी इस ड्रेस के साथ अंकिता थोड़ी अनकम्फर्टेबले होती हुई दिखीं।

अंकिता लोखंडे को इंटरनेट पर ट्रोल भी किया जा रहा है। इसी के साथ समर्थ की बर्थडे पार्टी में भारती सिंह, निया शर्मा, रोहित पुरोहित, शिना बजाज, समेत अन्य लाफ्टर शेफ के कलाकारों ने शिरकत की। समर्थ की पार्टी से और भी कई वीडियो सामने आई जिसमें अंकिता लोखंडे आढ़े-टेढ़े मुंह बना रही है जब विक्की जैन निया शर्मा संग डांस कर रहे थे।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article