टीवी मसाला

TV की नागिन अनीता हसनंदानी 2026 में दूसरी बार बनने वाली हैं मम्मी? एक्ट्रेस की लेटेस्ट रील से मिला हिंट

Anita Hassanandani Pregnancy Speculations Starts After Actress Latest Reel: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने लोगों का दिल खूब जीता है। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक रील वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह 2026 का प्लान शेयर करती नजर आईं। लेकिन उनकी रील वायरल होते ही एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं।

anita hassanandani

फोटो क्रेडिट- अनीता हसनंदानी इंस्टाग्राम

Anita Hassanandani Pregnancy Speculations Starts After Actress Latest Reel: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अनीता हसनंदानी ने टीवी से लेकर बॉलीवुड तक में हाथ आजमाया है। एक्ट्रेस आखिरी बार "छोरियां चली गांव' में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने जीत भी दर्ज की। इससे पहले भी अनीता हसनंदानी कई टीवी शोज में हाथ आजमा चुकी हैं। लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस अपनी निजी जिंदगी के कारण सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल, अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) को लेकर अटकलें लग रही हैं कि साल 2026 में वह दूसरी बार मां बनने वाली हैं। ये अटकलें अनीता हसनंदानी के एक रील वीडियो शेयर करने के बाद लगनी शुरू हुई।

अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर रील शेयर किया, जिसमें वह अपने 2026 के प्लान्स को लेकर असमंजस में दिखाई दीं। एक्ट्रेस वीडियो में सोच में डूबी दिखीं तो वहीं उनके वीडियो पर लिखा दिखा, "तय कर रही हूं कि हॉट और सेक्सी बनूं या फिर 2026 में प्रेग्नेंट होऊं।" इस वीडियो को शेयर करते हुए अनीता ने लाफिंग इमोजी के साथ लिखा, "मेरे पति मुझे मारने वाले हैं।" अनीता हसनंदानी का ये वीडियो देखते ही देखते चर्चा में आ गया। वहीं लोग इसपर खूब कमेंट भी कर रहे हैं। टीना दत्ता ने कमेंट किया, "प्रेग्नेंट।" नेहा धूपिया ने कमेंट किया, "प्रेग्नेंट हॉट और सेक्सी दोनों होता है।" कई सोशल मीडिया यूजर्स ने भी कमेंट कर एक्ट्रेस को प्रेग्नेंसी की सलाह दी और बताया कि प्रेग्नेंट महिला हॉट और खूबसूरत दोनों होती हैं।

बता दें कि अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) ने साल 2021, फरवरी में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था। अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी ने अपने बेटे का नाम आरव रखा, जिससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज अक्सर वह सोशल मीडिया पर साझा करती नजर आती हैं। वहीं अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि प्रेग्नेंसी की बात केवल अटकलों तक ही रहती है या फिर एक्ट्रेस इस प्लान को सच करने वाली हैं।

आशना मलिक
आशना मलिक author

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड... और देखें

End of Article