Alice Kaushik And Kanwar Dhillon Break Up Rumors Starts: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस एलिस कौशिक और कंवर ढिल्लों की जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया है। दोनों ने रावी और शिवा बनकर 'पंड्या स्टोर' में लोगों का खूब दिल जीता था। यहीं से एलिस कौशिक और कंवर ढिल्लों के प्यार का सिलसिला भी शुरू हुआ। एलिस कौशिक (Alice Kaushik) और कंवर ढिल्लों अक्सर सोशल मीडिया पर भी एक-दूजे के साथ पोस्ट शेयर करते नजर आते हैं। लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है, जिसे देखकर फैंस भी हैरान रह गए। एलिस कौशिक की पोस्ट देखने के बाद उनके और कंवर ढिल्लों (Kanwar Dhillon) के ब्रेकअप की अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं।
एलिस कौशिक (Alice Kaushik) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर क्रिप्टिक नोट शेयर किया, जिसमें धोखाधड़ी और झूठ के बारे में लिखा नजर आया। एलिस कौशिक की पोस्ट में लिखा दिखाई दिया, "कुछ लोग सच में बहुत ज्यादा चालाक होते हैं। वो आपसे झूठ बोल सकते हैं, आपको धोखा दे सकते हैं, आपसे बुरा बर्ताव कर सकते हैं और फिर भी आपको ऐसा जताएंगे कि ये सब आपकी ही गलती है। इन कुछ सालों में अब चुप रहने और ये सब स्वीकार करने की आदत सी हो गई है।" एलिस कौशिक यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने अगली स्टोरी में लिखा, "आपमें से कितने लोगों ने अपनी तरफ की कहानी न बताकर दूसरों की छवि बचाई है।"

एलिस कौशिक की पोस्ट हुई वायरल
बता दें कि एलिस कौशिक (Alice Kaushik) की ये पोस्ट देखने के बाद ही फैंस ने अपना दिमाग दौड़ाना शुरू कर दिया है। हालांकि फैंस के लिए राहत की बात ये भी रही कि वह और कंवर ढिल्लों अभी भी एक-दूजे को सोशल मीडिया पर फॉलो कर रहे हैं। दूसरी ओर इन अटकलों पर अभी तक कंवर ढिल्लों या एलिस कौशिक का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया ह।
