टीवी मसाला

Bigg Boss 18: एलिस को अविनाश की बाहों में सोता देख ऐसा था कंवर ढिल्लों का रिएक्शन, एक्ट्रेस ने किया बयां

Bigg Boss 18 Alice Kaushik Reveals Kanwar Dhillon Reaction: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस एलिस कौशिक ने 'पंड्या स्टोर' की रावी बनकर लोगों का खूब दिल जीता है। एलिस कौशिक को कुछ वक्त पहले 'बिग बॉस 18' में अविनाश मिश्रा संग सोते हुए देखा गया था। इस मामले पर अब कंवर ढिल्लों का रिएक्शन सामने आया है।

Image

'बिग बॉस 18' में एलिस और अविनाश को साथ देख कंवर ने यूं दिया रिएक्शन

Bigg Boss 18 Alice Kaushik Reveals Kanwar Dhillon Reaction: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस एलिस कौशिक ने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों-दिमाग पर जबरदस्त छाप छोड़ी है। एलिस कौशिक को 'पंड्या स्टोर' में रावी के रूप में भी खूब पसंद किया गया था। इसी शो के दौरान एक्ट्रेस कंवर ढिल्लों पर दिल हार बैठी थीं। एलिस कौशिक ने 'बिग बॉस 18' में भी धमाकेदार एंट्री की, लेकिन बीते सप्ताह उन्हें घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। बता दें कि शो से एलिस कौशिक (Alice Kaushik) की क्लिप वायरल हुई थी, जिसमें वह अविनाश मिश्रा के साथ सोती नजर आईं। उनके इस वीडियो को लेकर दर्शकों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया था। वहीं अब इस मामले पर एलिस कौशिक का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने कंवर ढिल्लों (Kanwar Dhillon) का रिएक्शन भी साझा किया।

एलिस कौशिक (Alice Kaushik) ने 'बिग बॉस 18' से वायरल हुए वीडियो क्लिप पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा, "मुझे एंजाइटी अटैक्स आते हैं तो उस वक्त भी ऐसा ही हुआ था। ईशा मेरे साथ रहती थी ऐसे वक्त पर और अविनाश भी। लेकिन ईशा का क्लिप नहीं दिखाया गया और अविनाश का क्लिप वायरल हो गया। दोनों मेरे अच्छे दोस्त हैं और मैं उनकी दोस्ती से खुश हूं। उन्होंने मेरी मदद की, जिसे बहुत गलत तरीके से दिखाया गया। इससे पता चलता है कि कोई कितना नीचे गिर सकता है।"

एलिस कौशिक ने शेयर किया कंवर ढिल्लों का रिएक्शन

एलिस कौशिक (Alice Kaushik) ने कंवर ढिल्लों (Kanwar Dhillon) का रिएक्शन भी साझा किया। एक्ट्रेस ने बताया कि कंवर ढिल्लों ने उनसे सवाल तक नहीं किये। एलिस कौशिक ने कहा, "कंवर को पता है कि मैं कैसी इंसान हूं। उन्होंने कहा कि बिल्कुल परेशान मत हो। क्योंकि वो जानते हैं कि मैं किन चीजों से गुजर रही हूं और उनको भी पता है कि क्या हुआ होगा। बस फिर मुझे भी फर्क नहीं पड़ता।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article