टीवी मसाला

House Arrest में Ajaz Khan ने कंटेस्टेंट से कराई अश्लील हरकतें, लोगों ने किया जमकर ट्रोल और उठाई ये मांग

Ajaz Khan Show House Arrest Land In Legal Trouble: बिग बॉस फेम एजाज खान से जुड़ा सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने शो हाउस अरेस्ट में कंटेस्टेंट से अश्लील हरकतें कराते हुए दिखाई दिए। ऐसे में लोगों ने सरकार से उल्लू एप और एक्टर के खिलाफ कारवाई की मांग की है।

Image

Ajaz Khan Show House Arrest Land In Legal Trouble

Ajaz Khan Show House Arrest Complaint: टीवी एक्टर एजाज खान अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े विवादों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। आए दिन दिन एक्टर कंट्रोवर्सियल बयान देकर कानूनी पचड़े में फंसते हुए पाते हैं। हाल ही में एजाज की पत्नी फॉलन गुलीवाला को ड्रग्स केस में 6 महीने तक जेल में रहने के बाद रिहाई मिली। अब कुछ ही देर पहले सोशल मीडिया पर एजाज कहा के शो 'हाउस अरेस्ट' का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक्टर कंटेस्टेंट संग अश्लील हरकतें कराते हुए नजर आए। वीडियो सामने आते ही लोगों ने सरकार से उल्लू एप के खिलाफ कारवाई की मांग की। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए एजाज के शो का वीडियो।

हाउस एरेस्ट (House Arrest) से जो क्लिप सामने आई है जिसमें एजाज खान (Ajaz Khan) के महिला कंटेस्टेंट से सेक्स पोजीशन के बारें में सवाल करते हुए नजर आए। हालांकि लड़की को इस बारें में ज्यादा जानकारी नहीं होती तो एजाज अन्य कंटेस्टेंट को प्रैक्टीकल देने को कहते हैं। एजाज की बात को मानकर लड़का और लड़की की दो जोड़िया अश्लील पोजिशन करके दिखाती हैं। बस जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लोगों ने उल्लू एप के खिलाफ कंप्लेट और कारवाई करने की मांग उठाई।

एक यूजर x प्लेटफॉर्म पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखता है 'भारत सरकार को ULLU TV और इस शो हाउस अरेस्ट पर बैन लगाने से कौन रोक रहा है? उल्लू टीवी कई सालों से सॉफ्ट पोर्न को बढ़ावा दे रहा है। सरकार को उल्लू टीवी, एजाज खान और अन्य प्रतिभागियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।' इसी के साथ शो में लड़कियों को कपड़े उतारने का टास्क भी दिया जाता है जिसकी कई क्लिप्स वायरल हो रही हैं। एक बार फिर एजाज खान अपने शो की वजह से कानूनी जाल में फंस गए हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article