साउथ मूवीज

Ranabaali: विजय देवरकोंडा की पीरियड ड्रामा इस दिन होगी रिलीज, टीजर के साथ मेकर्स ने की बड़ी अनाउंसमेंट

Ranabaali Release Date OUT: साउथ के जाने-माने एक्टर विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) की फिल्म 'VD14' का टाइटल 'राणाबली' (Ranabaali) है। इस मूवी के टाइटल का खुलासा करने के साथ-साथ मेकर्स ने अब टीजर के साथ फिल्म की रिलीज डेट जारी कर दी है। यहां जानिए यह मूवी कब रिलीज होगी।

Vijay Deverakonda's Ranabaali Release Date OUT

Pic Credit: Grab From You Tube

Ranabaali Release Date OUT: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय स्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) अपने नए प्रोजेक्ट को चलते लगातार चर्चा में बने हुए हैं। 26 जनवरी की शाम मेकर्स ने विजय देवरकोंडा की नई फिल्म 'VD14' का टाइटल जारी करते हुए धमाकेदार टीजर भी रिलीज किया। इस मूवी का टाइटल 'रानाबली' (Ranabaali) बताया जा रहा है। फिल्म के टीजर को देखकर विजय देवर कोंडा के फैन्स के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। इतना ही नहीं इस टीजर के साथ मेकर्स ने विजय देवरकोंडा की इस मूवी की रिलीज डेट भी जारी कर दी है।

'राणाबली' की रिलीज डेट हुई आउट

26 जनवरी 2026 को विजय देवरकोंडा ने अपने एक्स अकाउंट पर फिल्म 'VD4' के टाइटल और टीजर को जारी किया। इस मूवी का नाम 'राणाबली' है। फिल्म निर्माताओं ने इसकी रिलीज रिलीज डेट भी जारी कर दी है। यह एक पैन इंडिया पीरियड ड्रामा फिल्म है, जो 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी को मेकर्स ने हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम सहित कई भाषाओं में रिलीज करने का फैसला किया है।

विजय देवरकोंडा की फिल्म 'राणाबली' का निर्देशन राहुल सांकृत्यायन कर रहे हैं। इस मूवी में विजय देवरकोंडा के साथ एक बार फिर बड़े परदे पर रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। विजय और रश्मिका की जोड़ी को बड़े परदे पर देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं। राहुल सांकृत्यान के साथ विजय पहले 'टैक्सीवाला' जैसी सफल फिल्मों में काम कर चुके हैं। 'राणाबली' की कहानी ब्रिटिश शासनकाल पर आधारित बताई जा रही है। फिल्म की कहानी 1854 से 1878 के बीच के समय में सेट की गई है। विजय देवरकंडा को आखिरी बार फिल्म 'किंगडम' में देखा गया था। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी।

ललित कुमार
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article