'बॉर्डर 2' को चूरन चटा देंगी रणबीर कपूर की ये 7 फिल्में, हड्डीयों की तरह टूटेंगे 'धुरंधर' सहित कई फिल्मों के रिकॉर्ड्स

Ranbir Kapoor Upcoming Movies: नितेश तिवारी की 'रामायण: पार्ट 1' से लेकर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' सहित रणबीर कपूर को आने वाले दिनों में इन 6 फिल्मों में देखा जाएगा। आइए इन फिल्मों की लिस्ट पर डालें एक नजर...

Authored by: ललित कुमार Updated Jan 27 2026, 09:41 IST
ये हैं रणबीर कपूर की अपकमिंग मूवीज...Image Credit : Instagram01 / 07

ये हैं रणबीर कपूर की अपकमिंग मूवीज...

Ranbir Kapoor Upcoming Movies: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर रणबीर कपूर ने हाल ही में संदीप रेड्डी वंगा के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म 'एनिमल पार्क' को लेकर एक बड़ा अपडेट साझा किया है। 'एनिमल पार्क' के अलावा रणबीर कपूर इन दिनों कई बड़े-बड़े बजट की फिल्मों पर काम कर रहे हैं। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको रणबीर कपूर की उन 6 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आने वाले दिनों में 'बॉर्डर 2' से लेकर 'धुरंधर' सहित कई फिल्मों के रिकार्ड्स को बड़ी आसानी से तोड़ देंगी। आइए देखें ये पूरी लिस्ट...

लव एंड वॉरImage Credit : Instagram02 / 07

लव एंड वॉर

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही फिल्म 'लव एंड वॉर' में भी रणबीर कपूर अहम रोल में दिखाई देंगे। फिल्म में विक्की कौशल और आलिया भट्ट भी अहम भूमिकाओं में हैं।

एनिमल पार्कImage Credit : Instagram03 / 07

एनिमल पार्क

'एनिमल' की सफलता के बाद संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल पार्क' की शूटिंग को रणबीर कपूर साल 2027 से शुरू करेंगे। इस मूवी में रणबीर कपूर को दोहरी भूमिका में देखा जाएगा।

धूम 4Image Credit : Instagram04 / 07

धूम 4

मीडिया रिपोर्ट्स में कई बार दावा किया गया है कि आदित्य चोपड़ा ने फिल्म 'धूम 4' के लिए रणबीर कपूर को फाइनल किया है। इस मूवी को मेकर्स जल्द ही शुरू करेंगे।

ब्रह्मास्त्र पार्ट 2: देवImage Credit : Instagram05 / 07

ब्रह्मास्त्र पार्ट 2: देव

अयान मुखर्जी ने भी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 2: देव' की स्क्रिप्ट पर काम शुरू कर दिया है। इस मूवी में रणबीर कपूर को लीड में बड़े परदे देखने के लिए फैन्स बेताब हैं।

लाला अमरनाथ बायोपिकImage Credit : Instagram06 / 07

लाला अमरनाथ बायोपिक

'लाला अमरनाथ' की बायोपिक के लिए निर्माताओं ने रणबीर कपूर को चुना है। आने वाले दिनों में इस मूवी की जल्दी ही बड़ी घोषणा की जाएगी।

रामायण: भाग I और IIImage Credit : Instagram07 / 07

रामायण: भाग I और II

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' को दो पार्ट्स में बनाया जा रहा है। पहला पार्ट 2026 की 2026 की दिवाली पर रिलीज किया जाएगा। दूसरे को मेकर्स 2027 की दिवाली पर रिलीज करेंगे। इस मूवी को बहुत ही बड़े बजट के साथ बनाया गया है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!