Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna Wedding: बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक में धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब जल्द ही रश्मिका और विजय अपने प्यार को शादी का नाम देने वाले हैं। बीत दिन एक वीडियो सामने आया था, जिसमें दावा किया गया कि आज यानी 2 फरवरी को रश्मिका और विजय की शादी है, लेकिन अभी तक ऐसी कोई खबर सामने नहीं आई है। इस बीच रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर एक नया अपडेट सामने आ गया है।
ये भी पढ़ें- विजय देवरकोंडा की पीरियड ड्रामा इस दिन होगी रिलीज
कब होगी शादी
एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी पर सभी की नजरें टिकी हुई है। दोनों की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं और परिवार वाले सभी रस्मों में व्यस्त हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में एक राजसी पैलेस में फेयरिटेल जैसी शादी करने वाले हैं। फिल्मफेयर की रिपोर्ट के अनुसार, रश्मिका और विजय अपनी-अपनी फिल्मों और साथ आने वाली फिल्म 'रणबाली' की शूटिंग कर रहे हैं। वे फरवरी के दूसरे हफ्ते में ब्रेक लेकर शादी के लिए तैयार होंगे।

vijay rashmika pic.
ये स्टार्स होंगे शादी में शामिल
इस रिपोर्ट के मुताबिक वेडिंग इनविटेशन और दूसरे डिटेल्स फाइनल हो रहे हैं। शादी बहुत प्राइवेट होगी, जिसमें सिर्फ बहुत करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल होंगे। विजय के करीबी दोस्त जैसे डायरेक्टर संदीप वांगा और कुछ एक्टर्स-डायरेक्टर्स को ही बुलाया जाएगा। वहीं विजय देवरकोंडा और रश्मिका हैदराबाद में वेडिंग रिसेप्शन देंगे। दोनों ने अक्टूबर 2025 की पहली हफ्ते में हैदराबाद में विजय के घर पर प्राइवेट सगाई की थी। यह बहुत छोटी और परिवार तक सीमित रस्म थी। रश्मिका और विजय ने कभी सगाई की अफवाहों पर कुछ नहीं कहा, लेकिन दोनों कई जगहों पर रिंग पहने नजर आए।

vijay and rashmika pics.
विजय और रश्मिका की लव स्टोरी
रिपोर्ट्स की मानें तो विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की लव स्टोरी साल 2018 में शुरू हुई थी जब दोनों फिल्म 'गीता गोविंदम' के लिए साथ आए थे। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया है। इन दोनों के रिश्ते में कई उतार-चढ़ाव आए फिर भी वे अबतक साथ है। विजय और रश्मिका की जोड़ी को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं।
