साउथ मूवीज

Varanasi Movie के सेट पर दिखा डायनासोर, LEAKED PICS देखकर फैंस बोले "ये क्या ला रहे राजामौली..."

डायरेक्टर एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म वाराणसी के सेट से कुछ तस्वीरें लीक हुई हैं, जिनमें डायनासोर नजर आ रहे हैं। ये तस्वीरें लीक होने के बाद फैंस भौचक्के रह गए हैं।

Image

Varanasi Movie के सेट पर दिखा डायनासोर, LEAKED PICS देखकर फैंस बोले "ये क्या ला रहे राजामौली..."

डायरेक्टर एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म वाराणसी इन दिनों काफी चर्चा में है, जिसमें महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन अहम किरदारों में दिखाई देंगे। फिल्म वाराणसी के सेट से कुछ ताजा फोटोज लीक हुई हैं, जिन्होंने इंटरनेट को हिला दिया है। इन तस्वीरों को देखने के बाद हर कोई बस एक ही सवाल पूछ रहा है कि आखिरकार एसएस राजामौली क्या बना रहे हैं? असल में जो तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हुई हैं, उनमें भव्य मंदिर का सेट और बड़े-बड़े डायनासोर दिखाई दे रहे हैं। इन्हें देखने के बाद फैंस एक स्वर में बस यही बोल रहे हैं कि इस दफा राजामौली कुछ ऐसा दिखाएंगे, जो पहले कभी भी पर्दे पर नहीं आया है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Stabbing Case: चाकू देखकर आज भी डर जाते हैं Saif Ali Khan, कहा- 'मैं अभी भी इससे बाहर नहीं निकल पाया'

Varanasi के सेट से लीक हुई PICS, हिल उठा इंटरनेट

फिल्म वाराणसी एसएस राजामौली की एक बिग बजट ड्रामा है, जिसमें भारत का भविष्य और भूतकाल दोनों दिखाए जाएंगे। कुछ वक्त पहले राजामौली ने वाराणसी की फर्स्ट ग्लिम्प्स रिलीज की थी, जिसमें दर्शकों को समझ आया था कि ये नॉर्मल मूवी नहीं होने वाली है। अब सेट से जो पिक्स वायरल हुई हैं, उन्हें देखकर फैंस को भरोसा हो चला है कि इस दफा राजामौली सिनेमाघरों को हिलाने वाले हैं। इन तस्वीरों में बड़े-बड़े मंदिरों के सेट और उनके सामने डायनासोर नजर आ रहे हैं। राजामौली की कहानी में डायनासोर क्या कर रहे हैं, ये तो मूवी में ही पता चलेगा लेकिन अभी सेट की लेटेस्ट पिक्स इंडरनेट हिला रही हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Saiyaara से बड़ी गैंगस्टर लव स्टोरी ला रहे हैं RGV-Mohit Suri, कर दिया ऐलान

जैसे ही ये तस्वीरें इंटरनेट पर आई हैं, वैसे ही फैंस ने रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं। एक फैन ने लिखा है, "हे भगवान.... ये क्या ही बना रहे हैं राजामौली.... ये तो कल्पना से भी परे है।" तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, "राजामौली ही ऐसा कुछ बना सकते हैं। उनमें ये हुनर है कि वो दर्शकों को हर दफा अचम्भित कर सकते हैं।"

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article