बॉलीवुड

Saiyaara से बड़ी गैंगस्टर लव स्टोरी ला रहे हैं RGV-Mohit Suri, कर दिया ऐलान

राम गोपाल वर्मा ने एक पोस्ट के जरिए फैंस को जानकारी दी है कि वो मोहित सूरी के साथ एक गैंगस्टर लव स्टोरी बनाने वाले हैं। राम गोपाल वर्मा ने मोहित के साथ सेल्फी शेयर करके फैंस को ये जानकारी दी है।

Image

Saiyaara से बड़ी गैंगस्टर लव स्टोरी ला रहे हैं RGV-Mohit Suri, कर दिया ऐलान

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे हुनरमंद डायरेक्टर्स में से एक राम गोपाल वर्मा ने अपने ताजा पोस्ट से इंटरनेट हिला दिया है। राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया पर मोहित सूरी के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया है कि दोनों जल्द ही एक गैंगस्टर ड्रामा के लिए हाथ मिलाने जा रहे हैं और इनकी ये अपकमिंग मूवी सैराया से भी बड़ी होगी। राम गोपाल वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है, "मैं और सैयारा डायरेक्टर मोहित सूरी जल्द ही एक नई मूवी ला रहे हैं। हम दोनों जल्द ही एक लव स्टोरी लेकर आएंगे, जो गैंगस्टर ड्रामा होगी। जल्द ही हम इस फिल्म की डिटेल्स जारी करेंगे।" TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Stabbing Case: चाकू देखकर आज भी डर जाते हैं Saif Ali Khan, कहा- 'मैं अभी भी इससे बाहर नहीं निकल पाया'

Ram Gopal Verma ने शेयर की Mohit Suri के साथ सेल्फी

जब से राम गोपाल वर्मा ने ये पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है तब से ही लगातार फैंस अपनी उत्सुकता व्यक्त कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि राम गोपाल वर्मा और मोहित सूरी जैसे दो डायरेक्टर जब एक प्रोजेक्ट के लिए साथ आएंगे तो बवाल ही मच जाएगा। एक फैन ने कमेंट में लिखा है, "भाई... असली तबाही तो अब बॉक्स ऑफिस पर मचने वाली है। ये दोनों हिला देंगे।" तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, "राम गोपाल वर्मा के इस पोस्ट के बाद केवल ऑडियंस ही नहीं बल्कि बॉलीवुडवालों की भी नींदें उड़ने वाली हैं।" TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: जॉन अब्राहम-रितेश देशमुख संग बंद हुई फिल्म पर Shehnaaz Gill ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अच्छा हुआ मैं...'

बता दें सैयारा से पहले बॉलीवुड में माना जा रहा था कि मोहित सूरी का करियर खत्म हो चुका है लेकिन उन्होंने दो नए कलाकारों के साथ इतनी बड़ी ब्लॉकबस्टर देकर साबित कर दिया है कि अगर उन्हें खुलकर काम करने दिया जाए तो वो आज भी सिनेमाघरों को दर्शकों से भरने का दम रखते हैं। सैयारा हाल-फिलहाल में रिलीज हुई बॉलीवुड की सबसे बड़ी रोमांटिक मूवी है, जिसने रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी। वैसे आपको क्या लगता है मोहित सूरी और राम गोपाल वर्मा की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा पाएगी? कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article