साउथ मूवीज

थलापति विजय संग ब्रेकअप की खबरों के बीच पहली बार नजर आईं Trisha Krishnan, तमन्ना भाटिया भी दिखीं साथ

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 27, 2026, 10:53 AM IST

Trisha Krishnan-Tamannaah Bhatia Look: थलापति विजय के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच एक्ट्रेस तृषा कृष्णन की खुशबू सुंदर की बेटी की शादी में नजर आईं। तृषा कृष्णन का नया लुक खूब वायरल हो रहा है।

Image

तृषा कृष्णन का नया लुक हुआ वायरल (Image Source: Tamannaah Bhatia Instagram)

Trisha Krishnan-Tamannaah Bhatia Look: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस खुशबू सुंदर (Kushboo Sundar) के घर खुशियों का माहौल है। उनकी बेटी अवंतिका (Avantika) शादी के बंधन में बंध गई हैं। इस खास मौके पर परिवार और करीबी दोस्तों के साथ साउथ सिनेमा के कई बड़े सितारे भी शामिल हुए। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा दो एक्ट्रेसेस तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) और तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) की रही। तृषा कृष्णन और तमन्ना भाटिया की इस तस्वीर ने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। तो चलिए जानते हैं कि तृषा कृष्णन की इस तस्वीर को लेकर इतनी चर्चा क्यों हो रही है।

ब्रेकअप की खबरों के बीच दिखीं तृषा कृष्णन

एक्ट्रेस तृषा कृष्णन एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह तृषा कृष्णन की अभी हाल ही में नई तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में तृषा कृष्णन एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के साथ नजर आ रही हैं। तमन्ना भाटिया और तृषा कृष्णन इस तस्वीर में बेहद हसीन लग रही हैं। तृषा कृष्णन और तमन्ना भाटिया की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। तृषा कृष्णन की ये तस्वीर उस समय सामने आई जब उनके और थलापति विजय के ब्रेकअप की खबरें चल रही हैं। आपको बता दें कि खुशबू सुंदर की बेटी शादी में एक्टर और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय न पहुंचने पर भी सवाल उठ रहे हैं।

ब्रेकअप की खबरों ने खींचा था ध्यान

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर तृषा और विजय के रिश्ते को लेकर कई तरह की बातें हो रही थीं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है और उनका रिश्ता खत्म हो गया है। लेकिन तृषा ने इन खबरों के आने के बाद तृषा ने एक्टर के साथ अपनी तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में तृषा कृष्णन और थलापति विजय रोमांटिक अंदाज नजर आए थे। तृषा कृष्णन और थलापति विजय को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article