साउथ मूवीज

Spirit: तृप्ति डिमरी ने दीपिका पादुकोण के हाथ से निकाली संदीप रेड्डी वांगा की मूवी, प्रभास के साथ स्पिरिट में हुई लॉक

Tripti Dimri Lock for Spirit: संदीप रेड्डी वंगा को अपनी स्पिरिट की एक्ट्रेस मिल गई है। दीपिका पादुकोण के फिल्म छोड़ने के बाद मेकर्स ने फिल्म की हीरोइन के नाम का ऐलान कर दिया है। प्रभास के साथ इस फिल्म में कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस नजर आएगी।

Image

Tripti Dimri Lock for Spirit

Tripti Dimri Lock for Spirit: फिल्म निर्माता संदीप रेड्डी वांगा ( Sandeep Reddy Vanga) की अपकमिंग फिल्म स्पिरिट ( Spirit) की एक्ट्रेस के नाम का ऐलान हो गया है। पिछले कुछ दिनों से चल रही उलझन के बीच मेकर्स ने अपनी हीरोइन के नाम का खुलासा कर दिया, जिसे सुनकर फैंस खुश हो जाएंगे। एक तरफ कहा जा रहा था कि दीपिका पादुकोण( Deepika Padukone) इस फिल्म का हिस्सा होगी, लेकिनअब साफ हो गया है। फिल्म में प्रभास ( Prabhas) के साथ दीपिका पादुकोण नहीं बल्कि एनिमल एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी( Tripti Dimri) नजर आएगी। संदीप रेड्डी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इसका ऐलान किया है।

इस खबर की जानकारी खुद अभिनेत्री तृप्ति डिमरी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दी। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि- "मैं अभी भी इसमें डूब रही हूँ, मुझपर भरोसा करने के लिए संदीप रेड्डी वांगा का धन्यवाद, स्पिरिट में काम करने के लिए बेताब हूँ। तृप्ति डिमरी की इस पोस्ट पर साउथ स्टार प्रभास ने भी कॉमेंट किया है। एक्टर ने तृप्ति का मूवी में स्वागत किया।

बता दें कि फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण का नाम सामने आ रहा था। लेकिन, अचानक से न्यूज आई कि दीपिका इसके लिए हाई डिमांड रख रही है जिस वजह से मेकर्स के साथ उनकी नहीं बन रही। कहा जा रहा था कि दीपिका पादुकोण ने कम फीस मिलने की वजह से फिल्म छोड़ दी है। दीपिका ने डिमांड रखी थी कि वह 20 करोड़ की फीस के साथ-साथ फिल्म के प्रॉफ़िट का हिस्सा भी लेगी। इसी के साथ उन्होंने तमिल में अपने डायलॉग बोलने से इंकार कर दिया था। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है ये अभी पता चलना बाकी है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article