Kiara Advani on Toxic: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म टॉक्सिक (Toxic) को लेकर रिलीज से पहले काफी उम्मीदें थीं। फिल्म में कियारा के साथ यश (Yash), नयनतारा (Nayanthara) और तारा सुतारिया (Tara Sutaria) जैसे कलाकार नजर आए। बड़े सितारों और बड़े बजट के बावजूद फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक इसकी कमाई नहीं रही। फिल्म के कलेक्शन को को लेकर लगातार चर्चा होती रही। ऐसे में अब कियारा ने फिल्म में अपने काम और शूटिंग के अनुभव को लेकर बात की है। तो चलिए जानते हैं फिल्म टॉक्सिक के फ्लॉप होने के बाद कियारा ने क्या रिएक्शन दिया है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Daayra: डीसीपी अजूनी कोहली के रोल में ऐसी ढलीं Kareena Kapoor, मेघना गुलजार बोलीं- अपनी आंखों से अदा किया...
कियारा ने कही ये बात
एक्ट्रेस कियारा एक बार फिर से फिल्म टॉक्सिक को लेकर खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह कियारा आडवाणी का अभी हाल ही में दिया इंटरव्यू है। कियारा आडवाणी ने फिल्म टॉक्सिक (Toxic) में नादिया का किरदार निभाते हुए एक खास सीन की शूटिंग का अनुभव शेयर किया है। Harper's Bazaar को दिए इंटरव्यू में कियारा ने बताया कि 'मैंने अपना सब कुछ उस सीन लगा दिया था।' कियारा ने आगे बताया कि शूटिंग के बाद भले ही वो बुरी तरह थक चुकी थीं, लेकिन उन्हें लगा कि उन्होंने अपने अंदर का सब कुछ उस सीन में दे दिया है। एक्ट्रेस ने ये भी याद किया कि जब सीन पूरा हुआ तो पूरी कास्ट और क्रू मॉनिटर के पास इकट्ठा हो गई थी। सभी ने साथ बैठकर उस फाइनल सीन को देखा और कियारा के लिए वो पल आज भी बेहद खास है। हालांकि, उन्होंने फिल्म को लेकर हुई आलोचना या बॉक्स ऑफिस पर कमजोर प्रदर्शन के बारे में इस इंटरव्यू में कोई बात नहीं की।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:CINTAA ऑफिस के बाहर झगड़ पड़ीं पूनम ढिल्लों-उपासना सिंह, बचाव करने आई पुलिस बोली- इज्जत का तो ख्याल करो...
कियारा को पसंद हैं चुनौती वाले किरदार
इसी इंटरव्यू में कियारा ने कहा कि एक एक्ट्रेस के तौर पर वो खुद को किसी एक दायरे में सीमित नहीं रखना चाहतीं। वो ऐसे किरदार करती रहना चाहती हैं, जो उन्हें चुनौती दें। कियारा ने कहा, 'मैं अपने चारों ओर कोई दायरा नहीं बनाना चाहती।' उन्होंने आगे कहा कि हर चुनौती वाला किरदार उनके लिए आगे कुछ नया करने की गुंजाइश बढ़ाए। यश (Yash) ने भी तक ‘टॉक्सिक’ की नाकामयाबी पर सीधे तौर पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। हालांकि, उनके दोस्त जयदेव मोहन ने बताया कि फिल्म को मिले रिएक्शन्स से एक्टक काफी दुखी थे।
