बॉलीवुड

CINTAA ऑफिस के बाहर झगड़ पड़ीं पूनम ढिल्लों-उपासना सिंह, बचाव करने आई पुलिस बोली- इज्जत का तो ख्याल करो...

CINTAA Row, Poonam Dhillon Fight With Other Member: 'सिंटा' से जुड़ा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। एक वायरल वीडियो में पद्मिनी कोल्हापुरे और पूनम ढिल्लों का बाकी सदस्यों से झगड़ा होता दिखाई दिया।

Image

CINTAA सदस्यों को झगड़ता देख भड़की पुलिस (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम, एक्स)

CINTAA Row, Poonam Dhillon Fight With Other Member: 'सिंटा' से जुड़ा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। CINTAA की पूर्व अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पूनम ढिल्लों व पद्मिनी कोल्हापुरे के ऊपर बाकी सदस्यों ने कई आरोप लगाए थे। साथ ही CINTAA से करीब 8 लोगों ने एक साथ इस्तीफा भी दिया था। लेकिन अब मामला और भी गंभीर होता जा रहा है। मशहूर एक्ट्रेस उपासना सिंह ने पूनम ढिल्लों और पद्मिनी कोल्हापुरे पर जरूरी दस्तावेजों को CINTAA ऑफिस से दूर भेजने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं, मामले को लेकर उपासना सिंह ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज की थी। वहीं हाल ही में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ऑफिस के बाहर CINTAA के सदस्य आपस में झगड़ते नजर आए। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Neena Gupta ने की दीपिका-करीना की जमकर तारीफ, बोलीं- ‘पहले शादी होते ही खत्म हो जाता था करियर’ -EXCLUSIVE

    CINTAA ऑफिस के बाहर पद्मिनी कोल्हापुरे और पूनम ढिल्लों (Poonam Dhillon) संग बाकी सदस्यों का विवाद इस कदर बढ़ गया कि पुलिस को भी बीच-बचाव के लिए आना पड़ा। ऑफिस के बाहर से वायरल हो रहे वीडियो में नजर आया कि पद्मिनी कोल्हापुरे और पूनम ढिल्लों की प्रीति सपरू, उपासना सिंह और कुनिका सदानंद से बहस हो गई। वीडियो में पूनम ढिल्लों की कार की तलाशी भी ली जा रही थी, जिसे लेकर एक्ट्रेस भड़क गईं। उन्होंने कुनिका सदानंद से वीडियो न बनाने के लिए कहा, लेकिन एक्ट्रेस ने भी कैमरा बंद करने से साफ इंकार कर दिया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Baatein Dil Se: 'मैं बहुत छोटी थी'- Neelam Kothari ने गोविंदा संग अफेयर की अफवाह पर तोड़ी चुप्पी

      CINTAA सदस्यों की लड़ाई पर भड़की पुलिस

      पद्मिनी कोल्हापुरे (Padmini Kolhapure), पूनम ढिल्लों (Poonam Dhillon) की बाकी सदस्यों से हो रही बहस को देख पुलिस ने भी आपा खो दिया। उन्होंने वहां मौजूद लोगों को लताड़ते हुए कहा, "आप लोग एक्ट्रेसेस हैं और मुझे आप लोगों से ऐसे बात करते हुए बुरा लग रहा है, लेकिन हम स्लम के लोगों से भी इस तरह से बात नहीं करते हैं। आप लोग सुन ही नहीं रहे हैं। अपनी इज्जत का तो ख्याल करो, लोग आपको आसपास से देख रहे हैं। आप लोग अपने ही आरोपों में फंसी हुई हैं। हम बात कर रहे हैं और आपको हमें सुनना चाहिए। आपकी आवाज बहुत तेज है। अगर कोई और होता तो अभी तक उसे तमाचा पड़ चुका होता। हम लोग आपका सम्मान करते हैं, लेकिन हर चीज की सीमा होनी चाहिए।"

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article