तमिल फिल्म निर्माता विक्रम सुगुमारन का आज 2 जून को मदुरै से चेन्नई बस से यात्रा करते समय अचानक निधन हो गया है। इस खबर को सुनकर साउथ सिनेमा जगत में मातम परसर हुआ है। साथ हुए फैंस काफी ज्यादा दुख जता रहे हैं। हाल ही में विक्रम सुगुमारन के दोस्त ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी शेयर की।
उनके करियर की शुरुआत में उन्हें फिल्म निर्माता बालू महेंद्र का साथ मिला था। विक्रम ने असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया और 1999-2000 के आसपास कई फिल्मों में काम किया था। विक्रम 'जूली गणपति' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। विक्रम एक्टिं करते हुए भी नजर आ चुके हैं। विक्रम ने वेत्रिमारन द्वारा निर्देशित 'पोलाधवन' और शशिकुमार की 'कोडीवीरन' में नजर आए थे। उनका असली काम कैमरे के पीछे था, जहां उन्होंने 2013 में अपने निर्देशन की पहली फिल्म 'माध यानाइक कूटम' से अपनी पहचान बनाई। 10 साल के बाद विक्रम ने 2023 में 'रावण कोट्टम' के साथ निर्देशन में वापसी की, जिसमें शांतनु, आनंदी, प्रभु और इलावरसु जैसे सितारे शामिल थे।
एक्टर शांतनु ने जताया दुख
उन्होंने लास्ट टाइम 'थेरम बोरम', चढ़ाई और पर्वतारोहण बनाई। विक्रम के अचानक निधन पर फैंस को बड़ा झटका लगा है। एक्टर शांतनु ने सोशल मीडिया पर विक्रम के साथ अपनी पुरानी तस्वीरें शेयर की, साथ ही अपना दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, "Rip प्यारे भाई Vikram Sugumaran मैंने तुमसे बहुत कुछ सीखा है और हमेशा हर पल को संजो कर रखूंगा। बहुत जल्दी चले गए तुम याद आओगे। जस्टिन प्रभाकरन ने लिखा-"एक फिल्म निर्माता जिसने फ्रेम से परे सपने देखे, लेकिन हमें बहुत जल्द छोड़ दिया। अनगिनत अनकही कहानियों के साथ चला गया। आपकी आत्मा को शांति मिले विक्रम सुगुमरन। कायल देवराज ने भी इस खबर पर दुख व्यक्त किया है।
