साउथ मूवीज

मैंने अतीत में गलतियां की हैं..... बात करते हुए Samantha Ruth Prabhu ने खोले दिल के तार, कहा- 'मुझे गर्व है'

Samantha Ruth Prabhu talk about Citadel: चुनौतियों को स्वीकार करने और पहले से बेहतर करने के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया था कि उन्हें गर्व है जिस तरह से सिटाडेल में मैंने मेहनत की मुझे विश्वास है कि आप सभी को ये पसंद आएगा।

Image

Samantha Ruth Prabhu talk about Citadel

Samantha Ruth Prabhu talk about Citadel: अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु ( Samanth Ruth Prabhu) इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज सिटाडेल-हनी-बनी ( Citadel: Honey-Bunny) को लेकर चर्चा में है। सामंथा की इस सीरीज को फैंस का प्यार मिल रहा है, इसमें वह एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं जो लंबे समय बाद पर्दे पर आ रहा है। हाल ही में सामंथा ने फैंस के साथ 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन रखा जिसमें उन्होंने लोगों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दिए। इसी बीच उन्होंने ये भी कहा कि मैंने अतीत में कई गलतियां की हैं। आइए बताते हैं क्या-क्या बात हुई

इस दौरान, एक फैन ने एक्ट्रेस से पूछा कि सिटाडेल: हनी बनी में अपनी भूमिका के लिए उन्हें कितनी मेहनत करनी पड़ी। इसके जवाब पर सामंथा ने यह भी बताया कि उनके द्वारा निभाए जाने वाले किरदार से क्या उम्मीद की जा सकती है। उन्होंने कहा, "मैंने खुद से वादा किया था कि मैं हर भूमिका में खुद को चुनौती दूंगी, हर चुनौती पिछली चुनौती से ज़्यादा मुश्किल होती है और मैं मानती हूं कि मैंने अतीत में कुछ गलतियां की है। चीज़ें वास्तव में सही साबित नहीं हुई जिस वजह से मैं असफलता को स्वीकार करती हूं। और साथ ही मैं यह भी स्वीकार करती हूं कि पिछली कुछ फिल्मों में मैंने शायद अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया हो।

चुनौतियों को स्वीकार करने और पहले से बेहतर करने के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया था कि उन्हें गर्व है जिस तरह से सिटाडेल में मैंने मेहनत की मुझे विश्वास है कि आप सभी को ये पसंद आएगा। सिटाडेल के लिए मुझे अपने ऊपर पूरा विश्वास है इस सीरीज ने मुझे कई चुनौतियां दी हैं। बताते चले कि सामंथा के साथ सीरीज में वरुण धवन लीड रोल में हैं। प्राइम वीडियो पर ये सीरीज 7 नवंबर को रिलीज होने जा रही है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article