बॉलीवुड

Hanuman Ansh को उत्तराखंड में मिला बड़ा तोहफा, सीएम Pushkar Singh Dhami ने फिल्म को किया टैक्स फ्री

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 5, 2026, 02:25 PM IST

Hanuman Ansh Tax Free: बाबा नीम करोली महाराज की जिंदगी पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ को लेकर उत्तराखंड सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सीएम धामी ने फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है।

Image

फिल्म हनुमान अंश को लेकर आया अपडेट (Image Source: IMDb/ Pinterest)

Hanuman Ansh Tax Free: आध्यात्मिक गुरु बाबा नीम करोली महाराज के जीवन पर बनी फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) इन दिनों चर्चा में है। फिल्म हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया है। फिल्म एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बना रही है। शोभिनव सत्य (Shobhinav Satya) ने अभी हाल रही में बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। इन सब के बीच फिल्म को लेकर अब उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) देखने वाले को एक तोहफा दिया है। तो चलिए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

टैक्स फ्री हुई 'हनुमान अंश'

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फिल्म को राज्य में टैक्स फ्री करने का ऐलान किया है। फिल्म को टैक्स फ्री करने से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार शाम एक सिनेमा हॉल में ‘हनुमान अंश’ देखी। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी गीता धामी (Geeta Dhami) भी मौजूद थीं। मुख्यमंत्री के साथ मंत्रिमंडल के सहयोगी गणेश जोशी (Ganesh Joshi) और प्रदीप बत्रा (Pradeep Batra) समेत कुछ विधायक भी फिल्म देखने पहुंचे। फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री ने बाबा नीम करोली महाराज के जीवन और उनके विचारों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि बाबा नीम करोली महाराज का जीवन भारत की संत परंपरा का एक प्रेरणादायक उदाहरण है। उनके जीवन से लोगों को हमेशा सत्य, सेवा, करुणा और आध्यात्मिकता की राह पर चलने की सीख मिलती है।

बाबा के संदेश को बताया आज भी जरूरी

सीएम धामी ने फिल्म देखने के बाद कहा कि बाबा नीम करोली महाराज का मानव सेवा और हर किसी के प्रति प्रेम का संदेश आज भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि उनकी शिक्षाएं सिर्फ उनके समय तक सीमित नहीं हैं, बल्कि आज के दौर में भी लोगों के लिए काफी मायने रखती हैं। मुख्यमंत्री ने कैंची धाम का जिक्र करते हुए कहा कि ये जगह आज दुनियाभर में श्रद्धा और आस्था का एक बड़ा केंद्र बन चुकी है। बाबा नीम करोली महाराज से जुड़ा ये स्थान देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध है।

‘हनुमान अंश’ में क्या है खास?

‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) बाबा नीम करोली महाराज के आध्यात्मिक जीवन पर आधारित फिल्म है। फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी (Vishal Chaturvedi) ने किया है। इसमें शोभिनव सतैया (Shobhinav Sateiya) समेत कई कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म को देशभर के सिनेमाघरों में 7 अगस्त को रिलीज किया गया था। अब उत्तराखंड सरकार के इसे टैक्स फ्री करने के फैसले के बाद फिल्म को लेकर राज्य में लोगों की दिलचस्पी और बढ़ सकती है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article