शहर

Mumbai Dahi Handi Festival: मुंबई में दही हांडी के दौरान हादसे में अब तक 168 गोविंदा घायल; 81 का अस्पतालों में इलाज जारी

Mumbai Dahi Handi Festival: मुंबई में दही हांडी उत्सव के दौरान गोविंदा पथकों के सदस्यों के घायल होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। रात 9 बजे तक सरकारी और बीएमसी अस्पतालों में कुल 168 घायल गोविंदाओं के पहुंचने की जानकारी मिली है, जिनमें कई का इलाज अभी जारी है। सेंट्रल मुंबई में सबसे अधिक 106 गोविंदा घायल हुए हैं, जबकि ईस्टर्न और वेस्टर्न सबर्ब्स में भी बड़ी संख्या में गोविंदाओं को इलाज की जरूरत पड़ी।

Image

मुंबई में दही हांडी उत्सव की तस्वीर (फोटो- PTI)

Photo : PTI

Mumbai Dahi Handi Festival: मुंबई में दही हांडी उत्सव के दौरान मानव पिरामिड बनाने वाले गोविंदा पथकों के सदस्यों के घायल होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। सरकारी और बीएमसी अस्पतालों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, रात 9 बजे तक कुल 168 गोविंदाओं के घायल होने की सूचना सामने आई है। इनमें 29 गोविंदाओं को अस्पताल में भर्ती कर इलाज दिया जा रहा है, जबकि 81 घायलों का उपचार जारी है। वहीं, इलाज के बाद 58 गोविंदाओं को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

सेंट्रल मुंबई में हुए सबसे ज्यादा गोविंदा घायल

अस्पतालों से मिले क्षेत्रवार आंकड़ों के अनुसार, सेंट्रल मुंबई (CT) में सबसे अधिक 106 गोविंदाओं के घायल होने की जानकारी सामने आई है। इनमें से 18 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, 52 का इलाज अभी चल रहा है, जबकि 36 गोविंदाओं को उपचार के बाद छुट्टी मिल चुकी है। ईस्टर्न सबर्ब्स (ES) में कुल 29 गोविंदा घायल हुए हैं। इनमें 6 अस्पताल में भर्ती हैं, 8 का उपचार जारी है और 15 घायलों को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। वहीं, वेस्टर्न सबर्ब्स (WS) के अस्पतालों में 33 गोविंदाओं के घायल होने की सूचना है। इनमें 5 अस्पताल में भर्ती हैं, 21 का इलाज चल रहा है और 7 को उपचार के बाद छुट्टी दी जा चुकी है।

इन अस्पतालों में सबसे ज्यादा घायल पहुंचे:

KEM अस्पताल: 33 घायल, 6 भर्ती, 12 इलाजरत, 15 डिस्चार्ज

राजावाड़ी अस्पताल: 20 घायल, 6 भर्ती, 5 इलाजरत, 9 डिस्चार्ज

नायर अस्पताल: 17 घायल, 4 भर्ती, 13 इलाजरत

पोतदार अस्पताल: 16 घायल, सभी 16 डिस्चार्ज

हिंदुजा अस्पताल: 14 घायल, 2 भर्ती, 12 इलाजरत

BDBA अस्पताल: 13 घायल, 2 भर्ती, 4 इलाजरत, 7 डिस्चार्ज

सायन अस्पताल: 8 घायल, 4 भर्ती, 4 इलाजरत

कुल मिलाकर 168 गोविंदा घायल हुए, जिनमें 29 अस्पताल में भर्ती हैं, 81 का इलाज जारी है और 58 को उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article