टीवी मसाला

Bigg Boss 20 Uditi Singh: कौन हैं बिग बॉस 20 की कंटेस्टेंट Uditi Singh? जानें उनकी फैमिली, करियर और एजुकेशन डिटेल्स

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 5, 2026, 02:58 PM IST

Bigg Boss 20 Uditi Singh Contestants Profile: ‘बिग बॉस 20’ में उदिति सिंह की एंट्री को लेकर चर्चा तेज है। करीना कपूर जैसी शक्ल और करण वाही से रिश्ते के चलते वो पहले भी सुर्खियां बटोर चुकी हैं।

Image

बिग बॉस 20 उदिति सिंह कंटेस्टेंट प्रोफाइल

Bigg Boss 20 Uditi Singh Contestants Profile: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रही है। शो में इस बार कई जाने-पहचाने चेहरों के साथ कुछ ऐसे नाम भी चर्चा में हैं, जिनकी पर्सनल लाइफ को लेकर लोग पहले से ही काफी कुछ जानते हैं। इन्हीं में एक नाम उदिति सिंह का भी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उदिति का नाम शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में सामने आया है। उदिति सिंह को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा उनके एक्टिंग और मॉडलिंग करियर से ज्यादा टीवी एक्टर करण वाही के साथ उनके पुराने रिश्ते की वजह से होती रही है।

कौन हैं उदिति सिंह?

उदिति सिंह चंडीगढ़ से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी पढ़ाई लंदन से की है। वो ग्लैमर और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी रही हैं। उदिति सिंह ने बॉलीवुड की फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया है। हालांकि, करण वाही के साथ रिश्ते की वजह से उन्हें काफी ज्यादा पब्लिसिटी मिली, लेकिन अब ‘बिग बॉस 20’ के जरिए वह अपनी पहचान को एक अलग तरीके से सामने रखने का मौका पा सकती हैं।

पढ़ाई के लिए गई थीं लंदन

उदिति की पढ़ाई की बात करें तो वह चंडीगढ़ की रहने वाली हैं और उन्होंने अपनी एजुकेशन लंदन से पूरी की है। यानी उनका बैकग्राउंड सिर्फ ग्लैमर इंडस्ट्री तक सीमित नहीं रहा है। उनकी जिंदगी में एक तरफ पढ़ाई और प्रोफेशनल दुनिया रही, तो दूसरी तरफ करण वाही के साथ उनका रिश्ता भी चर्चा में रहा। अब रियलिटी शो में आने की खबरों के बाद लोगों की नजर इस बात पर है कि उदिति कैमरे के सामने अपनी कहानी किस तरह पेश करती हैं।

करण वाही से रहा है रिश्ता

उदिति सिंह की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनका नाम टीवी एक्टर करण वाही के साथ जुड़ चुका है। दोनों के रिश्ते की खबरें लंबे समय तक सुर्खियों में रही थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों करीब तीन साल तक साथ रहे और फिर 2022 में उनका ब्रेकअप हो गया। अब दिलचस्प बात ये है कि ‘बिग बॉस 20’ में करण वाही का नाम भी कंटेस्टेंट के तौर पर सामने आ चुका है। हालांकि, उपलब्ध रिपोर्ट्स में दोनों की एंट्री को लेकर स्थिति एक जैसी नहीं बताई गई है। उदिति का नाम रिपोर्टेड कंटेस्टेंट्स में शामिल है, जबकि करण को लेकर बातचीत की खबरें भी सामने आई हैं।

करीना कपूर जैसी दिखने की वजह से भी हुईं चर्चा में

उदिति सिंह का नाम सिर्फ करण वाही के साथ रिश्ते की वजह से ही चर्चा में नहीं रहा है। उनकी शक्ल-सूरत की तुलना बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर से भी की जाती रही है। कई सोशल मीडिया यूजर्स और रिपोर्ट्स में उदिति को करीना की तरह दिखने वाला बताया गया है। खासकर उनके चेहरे के फीचर्स, आंखों और स्टाइल को लेकर ये तुलना देखने को मिली है। उदिति की कुछ तस्वीरों को देखकर फैंस ने भी कमेंट्स में उन्हें करीना से मिलता-जुलता बताया है। दिलचस्प बात ये है कि उदिति का करीना से सिर्फ लुक्स वाला कनेक्शन ही नहीं है। वो करीना की फिल्म ‘जाने जान’ में भी नजर आ चुकी हैं। फिल्म में उन्होंने करीना के किरदार के यंग वर्जन का रोल निभाया था। इस तरह उदिति के लिए बॉलीवुड की इस बड़ी एक्ट्रेस से जुड़ाव की कहानी थोड़ी और खास हो जाती है।

इंस्टाग्राम पर भी है जबरदस्त फैन फॉलोइंग

उदिति सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और इंस्टाग्राम पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। उनके अकाउंट पर करीब 10 लाख फॉलोअर्स हैं और वह अब तक 3 हजार से ज्यादा पोस्ट कर चुकी हैं। उनके इंस्टाग्राम पर फैशन, ट्रैवल, ग्लैमरस फोटोशूट और उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी तस्वीरें देखने को मिलती हैं। वह समय-समय पर अपनी नई तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं, जिन पर फैंस जमकर रिएक्ट करते हैं। बिग बॉस 20 से नाम जुड़ने के बाद उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर भी लोगों की नजरें बढ़ गई हैं। ऐसे में शो में उनकी एंट्री होती है तो उनकी सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग उन्हें काफी फायदा पहुंचा सकती है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article