Salman Khan in Pushpa 3: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा और पुष्पा 2 ने सभी का दिल जीत लिया था। पहले पुष्पा मूवी ने चिंगारी लगाई और फिर पुष्पा 2 ने तो बॉक्स ऑफिस पर आग ही लगा दी। अब काफी समय से लोग फिल्म पुष्पा 3 का इंतजार कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 3 पहले से और भी ज्यादा मजेदार और खतरनाक होगी। इस बीच फिल्म पुष्पा 3 को लेकर बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि फिल्म पुष्पा 3 में सलमान खान की एंट्री हो गई है। इस खबर ने सोशल मीडिया पर बज पैदा कर दिया है। आइए विस्तार से जानते हैं इस रिपोर्ट में...
पुष्पा 3 में हुईं सलमान खान की एंट्री
पुष्पा राज की कहानी अभी खत्म नहीं हुई है। वह तीसरे भाग 'पुष्पा 3: द रैम्पेज' में वापस आएंगे। पहले दो पार्ट्स भारत की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक बन चुके हैं, इसलिए अब सबकी नजरें तीसरे पार्ट पर टिकी हैं। खबर है कि इस बार पुष्पा के साथ भारतीय सिनेमा के कुछ बड़े सितारे भी जुड़ सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान 'पुष्पा' फ्रैंचाइजी में शामिल होने वाले हैं। मनी कंट्रोल की रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि प्रोडक्शन हाउस पुष्पा की दुनिया को बहुत बड़ा बनाने की प्लानिंग कर रहा है। वे एक लॉन्ग-टर्म सिनेमैटिक यूनिवर्स बना रहे हैं, जिसमें नए किरदार और कहानियां जोड़ी जाएंगी। हैदराबाद में ऑफिस खोला गया है और स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। सूत्रों के अनुसार सलमान खान एक पावरफुल किरदार 'सुल्तान' निभा सकते हैं, जो एक बिलियनेयर मास्टरमाइंड और बिजनेस टाइकून होगा। इस खबर ने इंटरनेट पर हलचल तेज कर दी है। फैंस अल्लू अर्जुन और सलमान खान को साथ देखने के लिए बेताब हो गए हैं।
कब शुरु होगी पुष्पा 3 की शूटिंग
बताते चलें कि 'पुष्पा 3' की शूटिंग में अभी समय लगेगा, क्योंकि अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर सुकुमार अन्य प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। सुकुमार पहले राम चरण के साथ अपनी अगली फिल्म पूरी करेंगे, उसके बाद ही 'पुष्पा 3' पर काम शुरू होगा। फिल्म 2028 में रिलीज होने की उम्मीद है।'पुष्पा 2: द रूल' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में 1742 करोड़ रुपये कमाए। इस मूवी में रश्मिका मंदाना ने भी शानदार एक्टिंग की थी।
