साउथ मूवीज

Raayan New poster: गैंगस्टर लुक में धनुष ने उड़ाया गर्दा, रायन की रिलीज से पहले ही कर दिया एक और एलान

Raayan New poster: धनुष अपनी फिल्म 'रायन' को लेकर काफी चर्चा बटोर रहे है। हाल ही में धनुष ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है, जिसमें उनका एक गैंगस्टर लुक सामने आ रहा है।

Image

Raayan New poster

Raayan New poster: सुपरस्टार साउथ एक्टर धनुष अपनी फिल्म 'रायन' को लेकर काफी चर्चा बटोर रहे है। हाल ही में धनुष ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है, जिसमें उनका एक गैंगस्टर लुक सामने आ रहा है। यह फिल्म धनुष की अपनी पहली फिल्म 'पा पांडी' की सफलता के बाद दूसरी निर्देशित फिल्म है। इस पोस्ट में मेकर्स ने ये भी खुलासा किया है कि फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है।

कब रिलीज होगी फिल्म

पोस्टर में धनुष को एक हथियार चलाते हुए दिखाया गया है, इस पोस्टर में एक्टर खून से लथपथ दिखाई दे रहा है। इस पोस्ट ने फिल्म की रिलीज के लिए फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। रायन 26 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। रायन एक एक्शन से भरपूर ड्रामा है, जो एक उत्तरी चेन्नई के एक मामूली आदमी की कहानी पर आधारित है।

धनुष की 50वीं फिल्म

'रायन' को तमिल, तेलुगु और हिंदी में रिलीज किया जाएगा। धनुष की बतौर एक्टर यह 50वीं फिल्म है। हैदराबाद में बीते दिन 'रायन' के लिए तेलुगु प्री-रिलीज इवेंट रखा गया था। इस इवेंट के दौरान, प्रकाश राज ने खुलासा किया कि धनुष खुद और नित्या मेनन को मुख्य भूमिका में लेकर एक नई फिल्म का निर्देशन करने का प्लान बना रहे हैं। अगर ये बात सच होती है तो धनुष की आगामी फिल्म में नित्या मेनन और प्रकाश राज लीड रोल में नजर आएंगे।

ये सितारे आएंगे नजर

'रायन' में एसजे सूर्या, कालिदास जयराम, सेल्वाराघवन, दुशारा विजयन, अपर्णा बालामुरली और वरलक्ष्मी सरथकुमार जैसे सितारे नजर आएंगे।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article