साउथ मूवीज

Pushpa 2 Poster Out: पुष्पराज और भवर सिंह के बीच में होगी जंग, दोनों एक्टर्स इंटेंस लुक में आए नजर

Pushpa 2 The Rule Poster Out: अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट को बनाए रखने के लिए फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में अल्लू अर्जुन और फहाद फासिल इंटेंस लुक देते हुए नजर आ रहे हैं।

Image

Pushpa 2 Poster (credit Pic: instagram)

Pushpa 2 The Rule Poster Out: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पुष्पा 2' के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। अगले महीने ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देनी वाली है। मेकर्स ने फिल्म की एक्साइटमेंट को बनाए रखने के लिए हाल ही में 'पुष्पा 2' का धमाकेदार पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर को देखने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। 'पुष्पा 2: द रूल' के कई टीजर सामने आ चुके हैं। मेकर्स ने अब अल्लू अर्जुन और फहाद फासिल को साथ में दिखाया है। दोनों पोस्टर में इंटेंस लुक देते हुए नजर आ रहे हैं। इसी के साथ मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर को लेकर भी बड़ा अपडेट शेयर किया है। ये भी पढ़ें- Devara Ott Release: जूनियर एनटीआर की 'देवरा' ओटीटी पर मचाएगी तहलका, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म

पोस्टर में दोनों के बीच में काउटडाउन देखने को मिल रहा है। अल्लू अर्जुन पुष्पराज की भूमिका में हैं और फहाद फासिल एसपी भवर सिंह के किरदार में नजर आ रहे हैं। ये मास एंटरटेनमेंट फिल्म होने वाली है।

मेकर्स ने शेयर किया पुष्पा 2 का धमाकेदार पोस्टर

मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'पुष्पा 2 द रूल के लिए एक महीना बचा है। खुद को तैयार कर लो। इस साल की सबसे बड़ी पैन इंडिया फिल्म थिएटर्स में तहलका मचाने वाली है। धमाकेदार ट्रेलर जल्द आने वाला है। इससे पहले दिवाली पर अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना को शादीशुदा जोड़े के रूप में दिखाया गया था। अल्लू अर्जुन, फहाद फासिल के अलावा रश्मिका मंदाना श्रीवल्ली के रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा कई एक्टर्स सपोर्टिंग रोल में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है। फिल्म ने गानो को देवी श्री प्रसाद ने कंपोज किया है। फिल्म इस साल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article