साउथ मूवीज

'ये सब बकवास है...' 'स्पिरिट' से बाहर नहीं हुए हैं प्रकाश राज, ट्वीट कर बताया सच

Prakash Raj Tweet: संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही फिल्म 'स्पिरिट' का अच्छा खासा बज बना हुआ है। आज ये खबर सामने आई कि एक्टर प्रकाश राज ने ये मूवी करने से मना कर दिया है। अब प्रकाश राज ने इस बारे में बात की है। उन्होंने ऐसा बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Image

pic credit- spirit movie/instagram

Prakash Raj Tweet: संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही फिल्म 'स्पिरिट' इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। पहले इस मूवी से दीपिका पादुकोण आउट हो गई थी। आज ये खबर सामने आई कि एक्टर प्रकाश राज ने ये मूवी करने से मना कर दिया है। कहा जा रहा है कि संदीप रेड्डी वंगा के साथ हुए क्रिएटिव इशू के चलते प्रकाश राज ने फिल्म 'स्पिरिट' से बाहर होने का फैसला किया है। अब प्रकाश राज ने इस बारे में बात की है। उन्होंने ऐसा बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

प्रकाश राज ने तोड़ी चुप्पी

फिल्मममेकर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक है। प्रभास और तृप्ति डिमरी की इस फिल्म की रिलीज 7 मार्च 2027 को तय है। पिछले कुछ दिनों से खबरें थीं कि एक्टर प्रकाश राज क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से फिल्म से बाहर हो गए हैं। लेकिन 9 फरवरी को प्रकाश राज ने एक्स पर इस अफवाह को साफ कर दिया। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा,'सभी टॉक्सिक फेक न्यूज फैलाने वालों को... स्पिरिट फिल्म में मेरी शूटिंग अभी शुरू भी नहीं हुई है और आप व्हाट्सएप फैक्ट्रीज कहानियां बनाते फिर रहे हैं। ग्रो अप और लाइफ जियो।'

इस मूवी में नजर आए थे प्रकाश राज

प्रकाश राज फिल्म में अहम किरदार निभाने वाले थे और लॉन्च वीडियो में उनकी आवाज ने काफी चर्चा बटोरी थी। फिल्म में कंचना और विवेक ओबेरॉय भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। प्रभास एक पुलिस अफसर का रोल निभा रहे हैं। मूवी में तृप्ति ने दीपिका पादुकोण की जगह ली है। यह फिल्म टी-सीरीज और भद्रकाली पिक्चर्स के सहयोग से बन रही है।1 जनवरी को संदीप ने फिल्म का पहला लुक पोस्टर शेयर किया था। पोस्टर में प्रभास लंबे बालों, दाढ़ी और मूंछ के साथ शर्टलेस खड़े हैं, उनके शरीर पर चोट के निशान और पट्टियां हैं। पास में तृप्ति उनके लिए सिगरेट जला रही हैं। बता दें कि हैं। प्रकाश राज आखिरी बार हिंदी फिल्म 'तेरे इश्क में' में नजर आए थे, जहां वे धनुष के पिता बने थे। यह फिल्म कृति सेनन के साथ आनंद एल राय ने बनाई है और नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article