Prakash Raj Out from Spirit: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) के निर्देशन में बन फिल्म 'स्पिरिट' ऑफर हुई थी। इस मूवी के लिए बढ़ती डिमांड के चलते निर्माताओं ने दीपिका पादुकोण को 'स्पिरिट' से बाहर कर दिया था। दीपिका पादुकोण के बाहर होने के बाद अब दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज (Prakash Raj) को लेकर खबरें आ रही हैं कि उन्होंने भी 'स्पिरिट' को छोड़ दिया है। कहा जा रहा है कि संदीप रेड्डी वंगा के साथ हुए क्रिएटिव इशू के चलते प्रकाश राज ने फिल्म 'स्पिरिट' (Spirit) से बाहर होने का फैसला किया है।
जानिए प्रकाश राज ने क्यों छोड़ दी 'स्पिरिट'...
OTTplay के मुताबिक कथित तौर एक सीन के लेकर प्रकाश राज और संदीप रेड्डी वांगा के बीच तनाव पैदा हुआ। सूत्रों का दावा है कि प्रकाश राज और संदीप रेड्डी वांगा के बीच इस सीन को लेकर काफी बहस भी हुई है। यही वजह हिया कि प्रकाश राज ने इस प्रोजेक्ट को छोड़ दिया है। अटकलें यह भी हैं कि सेट पर हुई दिक्कतों और काम करने के तरीकों में अंतर की वजह से यह विवाद शुरू हुआ था। हालांकि प्रकाश राज और संदीप रेड्डी वांगा के बीच मतभेद होने की खबरों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। (इसे भी पढ़ें: Aruna Irani से तीसरी शादी करना चाहते थे Mehmood, बोलीं 'उन्होंने मेरा प्यार में खूब फायदा...')
स्पिरिट की बात करें तो इस मूवी का निर्माण टी-सीरीज और भद्रकाली पिक्चर्स मिलकर कर रहे हैं। इस मूवी में प्रभास के अपोजिट दीपिका पादुकोण को त्रिप्ती डिमरी ने रिप्लेस किया है। फिल्म में विवेक ओबेरॉय और कंचना को अहम रोल में देखा जाएगा। अब देखना यह है कि प्रकाश राज इस फिल्म का दोबारा हिस्सा बन पाते हैं या नहीं।
