साउथ मूवीज

Prabhas करेंगे इस Pakistani एक्ट्रेस संग रोमांस, Kalki 2898 AD से भी बिग बजट में बनेगी फिल्म?

प्रभास इन दिनों काफी चर्चा में है। प्रभास की फिल्म कल्कि बॉक्स ऑफिस में खूब सुर्खियां बटोर रही है। प्रभास ने एक और नई फिल्म साइन की है जिसमें वो पाकिस्तानी एक्ट्रेस संग रोमांस करते नजर आएंगे।

Image

Prabhas

प्रभास इन दिनों काफी चर्चा में है। प्रभास की फिल्म कल्कि बॉक्स ऑफिस में खूब सुर्खियां बटोर रही है। साथ ही दमदार कमाई कर रही है। ऐसा कहा जा रहा थी कि कल्कि के बाद प्रभास जल्द ही राजा साब और स्पिरिट जैसी फिल्में में नजर आएंगे, लेकिन अब ऐसी खबर आ रही है कि इस फिल्मों से पहले प्रभास पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ नजर आएंगे। आइए जानते हैं कि प्रभास कौन सी फिल्म में नजर आने वाले है।

प्रभास इन दिनों अपनी हालिया रिलीज साइंस फिक्शन मायथलॉजिकल फिल्म कल्कि 2898 एडी की सफलता का आनंद ले रहे हैं। प्रभास की तिजौरी पर अभी राजा साब और स्पिरिट है, लेकिन अब उन्होंने एक और नई फिल्म साइन की है जिसमें वो पाकिस्तानी एक्ट्रेस संग रोमांस करते नजर आएंगे। बता दें ये पाकिस्तानी एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि मशहूर एक्ट्रेस सजल अली है।

सजल अली इस फिल्म में आएंगी नजर

123 तेलुगु की रिपोर्ट के अनुसार प्रभास ने हनु राघवपुडी की फिल्म साइन की है। ये फिल्म पीरियड रोमांटिक एक्शन ड्रामा है। पाकिस्तानी एक्ट्रेस सजल अली को भारत में भी फैंस बहुत पसंद कर रहते हैं वह पहले भी बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। बता दें सजल अली 2017 की फिल्म मॉम में नजर आईं थी। इस फिल्म में श्रीदेवी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी दिखाई दिए थे।

फिल्म ने कितनी की वीकेंड में कमाई

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, कल्कि को एक बार फिर वीकेंड का फायदा मिला है। शनिवार को मूवी ने सभी भाषाओं में 5.75 करोड़ का बिजनेस किया। इससे फिल्म का टोटल डोमेस्टिक कलेक्शन 608.10 करोड़ हो गया है

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article