साउथ मूवीज

SCOOP: रुक गई Prabhas की Fauzi की शूटिंग, क्रू मेंबर की हुई मौत

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग मूवी फौजी की शूटिंग बीच में ही रुक गई है। खबरों की मानें तो फिल्म फौजी के क्रू मेंबर की कार हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है।

Image

रुक गई Prabhas की Fauzi की शूटिंग, क्रू मेंबर की हुई मौत (Image Source: Movie Poster)

साउथ सिनेमा में रेबेल स्टार के नाम से पहचाने वाले प्रभास की अपकमिंग फिल्म फौजी की शूटिंग बीच में ही रोकनी पड़ गई है। डेक्कन क्रॉनिकल की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म फौजी के एक क्रू मेंबर की कार हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है, जिसके बाद मेकर्स ने ये कदम उठाया है। इस कार हादसे में मूवी के 5 क्रू मेंबर्स भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज इन दिनों चल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म फौजी के क्रू मेंबर्स की कार का एक्सीडेंट हैदराबाद के बाहरी इलाके में हुआ है। ये क्रू मेंबर्स एक साथ रामौजी फिल्म सिटी के लिए ट्रैवल कर रहे थे, जब उनकी कार आउट ऑफ कंट्रोल हो गई और सीमेंट डिवाइडर से जा भिड़ी। (ये भी पढ़ें: स्वीमिंग पूल में उतरकर Bipasha Basu ने लगाई पानी में आग, पति Karan Singh Grover संग सेलीब्रेट की 10th वेडिंग एनिवर्सरी)

सीमेंट डिवाइडर से टकराई कार, 1 की मौत... 5 घायल

डेक्कन क्रॉनिकल ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि फिल्म फौजी के प्रोडक्शन से जुड़े मेंबर्स रामौजी फिल्म सिटी के लिए निकले थे, जब उनकी कार सीमेंट से बने डिवाइडर से जा भिड़ी। ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक व्यक्ति की तुरंत ही मौत हो गई और 5 बुरी तरह से जख्मी हो गए। इन 5 जख्मी लोगों को तुरंत ही अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इनका जरूरी इलाज शुरू हुआ। क्रू मेंबर्स के साथ हुए इतने बड़े हादसे के बाद फौजी की टीम ने ये फैसला लिया है कि वो मूवी की शूटिंग कुछ दिनों के लिए रोकेंगे। फिल्म के मेकर्स ने अब तक कोई आधिराकिर बयान जारी नहीं किया है। ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि मेकर्स कब तक दोबारा फौजी की शूटिंग शुरू करते हैं। (ये भी पढ़ें: King LEAKED VIDEO: दीपिका पादुकोण की आंखों में डूबे दिखे Shah Rukh Khan)

रुक गई Prabhas की Fauzi की शूटिंग, क्रू मेंबर की हुई मौत

रुक गई Prabhas की Fauzi की शूटिंग, क्रू मेंबर की हुई मौत (Image Source: Fauzi Movie Poster)

पीरियड ड्रामा है Prabhas की Fauzi

अभिनेता प्रभास की अपकमिंग फिल्म फौजी एक पीरियड ड्रामा है, जिसकी कहानी 1940 के ब्रिटिश इंडिया में सेट की गई है। इस फिल्म में प्रभास एक सोल्जर का किरदार प्ले करते दिखेंगे। फिल्म में प्रभास के साथ-साथ मिथुन चक्रवर्ती, जया प्रदा और अनुपम खेर जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। अगर फिल्म की शूटिंग वक्त पर खत्म हो जाती है तो मेकर्स इसे 2026 के आखिरी महीनों में रिलीज कर सकते हैं। फिल्म फौजी के साथ-साथ प्रभास के पास स्पिरिट, कल्कि 2898 एडी पार्ट 2 और सालार 2 जैसी मेगा बजट मूवी हैं, जिनका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

Rahul Sharma
राहुल शर्मा author

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे ह... और देखें

End of Article