WBCS Prelims Result 2026 OUT: पश्चिम बंगाल सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (WBPSC) ने WBCS प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। आयोग ने आज 5 नवंबर 2026 को नतीजे घोषित किए। इस परीक्षा में कुल 3842 उम्मीदवारों को अगले चरण यानी मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार WBPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.wb.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आयोग ने सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर की लिस्ट PDF फॉर्मेट में जारी की है।
WBCS प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 14 जून 2026 को किया गया था। इसके जरिए पश्चिम बंगाल सरकार के विभिन्न ग्रुप A और ग्रुप B पदों पर भर्ती की जानी है। प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी होने के साथ ही चयन प्रक्रिया का पहला चरण पूरा हो गया है।
WBCS Prelims Result 2026 Steps to Check
उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
1. सबसे पहले WBPSC की वेबसाइट psc.wb.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर What's New सेक्शन खोलें।
3. WBCS Preliminary Examination 2024 के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
4. रिजल्ट की PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी।
5. PDF डाउनलोड करें और Ctrl + F दबाएं।
6. सर्च बॉक्स में अपना रोल नंबर डालें।
7. अगर आपका रोल नंबर लिस्ट में है, तो आप मेंस परीक्षा के लिए सफल हैं।
अब आगे क्या होगा?
प्रीलिम्स में सफल उम्मीदवारों को WBCS की मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। मेंस परीक्षा में उम्मीदवारों की विषयों पर पकड़, लिखने की क्षमता और विश्लेषण करने की योग्यता परखी जाएगी। इसके बाद निर्धारित नियमों के अनुसार सफल उम्मीदवारों को पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
सभी चरण पूरे होने के बाद आयोग फाइनल मेरिट लिस्ट जारी करेगा। उम्मीदवारों को मेंस परीक्षा से जुड़ी नई जानकारी के लिए WBPSC की वेबसाइट चेक करते रहना चाहिए।
