बॉलीवुड

Ramayana के रिलीज होते ही धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंचे Sunny Deol, वीडियो शेयर कर लिखा- 'मिसिंग यू पापा'

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 5, 2026, 02:54 PM IST

Sunny Deol Share Viral Video: सनी देओल (Sunny Deol) ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर फैंस इमोशनल हो रहे हैं। इस वीडियो में उनके साथ बेटा करण भी नजर आ रहे हैं।

Image

धर्मेंद्र की याद में भावुक हुए सनी देओल, पिता के फार्महाउस पर जाकर बेटे करण के साथ बिताया वक्त (Image Source: Sunny Deol Instagram)

Sunny Deol Share Viral Video: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) इन दिनों फिल्म रामायण (Ramayana) को लेकर भी चर्चा में हैं। फिल्म की रिलीज के बाद अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर फैंस इमोशनल हो रहे हैं। इस वीडियो में वो अपने बेटे करण देओल (Karan Deol) के साथ नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने पिता धर्मेंद्र (Dharmendra) को याद करते हुए एक इमोशनल मैसेज भी लिखा है। तो चलिए जानते हैं सनी देओल की इस वीडियो में क्या खास बात है, जिसने सोश मीडिया पर सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।

धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंचे सनी देओल

सनी देओल ने सोशल मीडिया पर अपने फार्महाउस का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह अपने बेटे करण के साथ खेतों में खड़े दिखाई दे रहे हैं। दोनों वहां चल रहे खेती से जुड़े कामों को देख रहे हैं। वीडियो में सनी इस जगह को 'पापा का फार्म' कहते हुए भी सुनाई देते हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर पिता की याद साफ झलकती है। सनी ने इस वीडियो के साथ अपनी फिल्म ‘अपने’ (Apne) का टाइटल ट्रैक भी लगाया है। इसके कैप्शन में उन्होंने सिर्फ तीन शब्द लिखे- 'मिसिंग यू पापा'। उनका ये छोटा-सा कैप्शन सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।

24 नवंबर 2025 को हुआ था धर्मेंद्र का निधन

दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को 89 साल की उम्र में निधन हो गया था। उन्होंने मुंबई स्थित अपने घर पर आखिरी सांस ली थी। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों को बड़ा झटका लगा था। धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस (Ikkis) थी, जिसमें वो बड़े पर्दे पर नजर आए थे।

सनी देओल ने निभाया ये रोल

सनी देओल फिल्म रामायण में हनुमान जी के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, साई पल्लवी माता सीता और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article