नई दिल्ली: भारत और श्रीलंका के बीच 13 दिसंबर से शुरू होने जा रही तीन मैच की वनडे सीरीज के कार्यक्रम में बड़ा बदलाव हुआ है। डीडीसीए ने 13 दिसंबर को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने वाले सीरीज के पहले मुकाबले के वेन्यू में बदलाव का अनुरोध बीसीसीआई से किया था और बीसीसीआई ने उसकी मांग को स्वीकार कर लिया है।
बीसीसीआई ने पहले वनडे के वेन्यू में बदलाव के बारे में बयान जारी करके कहा, 13 दिसंबर 2026 को खेले जाने वाले, भारत और श्रीलंका के बीच पहले वनडे मैच का स्थान दिल्ली से बदलकर विशाखापट्टनम कर दिया गया है। अब यह मैच विशाखापट्टनम के ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) के अनुरोध पर यह बदलाव किया गया है। ऐसा खराब मौसम की आशंका और स्टेडियम में प्रस्तावित नवीनीकरण (रेनोवेशन) के काम को देखते हुए किया गया है।
(डेवलपिंग स्टोरी)
