बॉलीवुड

Ramayana से भी लंबा होगा Salman Khan की Maatrubhumi का ट्रेलर

सलमान खान की वॉर फिल्म 'मातृभूमि' का ट्रेलर 4 मिनट 43 सेकंड लंबा होगा। 6 नवंबर को धनतेरस पर लॉन्च होने वाले इस ट्रेलर को सेंसर बोर्ड से U/A 16+ सर्टिफिकेट मिला है।

Image

सलमान की मूवी को लेकर आया अपडेट (pic credit-Maatrubhumi film)

बॉलीवुड स्टार सलमान खान (Salman Khan) एक बार फिर बड़े पर्दे पर कुछ बड़ा करने की तैयारी में हैं, लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ उनकी फिल्म की कहानी या एक्शन की नहीं, बल्कि उसके ट्रेलर की लंबाई की भी हो रही है। उनकी आने वाली वॉर फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ट्रेलर 4 मिनट 43 सेकंड का होने वाला है। इतनी लंबी झलक ने फिल्म को रिलीज से पहले ही चर्चा में ला दिया है। खास बात यह है कि सलमान की फिल्म का ट्रेलर रणबीर कपूर की 'रामायण' से भी लंबा है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Ananya Panday की तस्वीरों का बिना इजाजत नहीं होगा इस्तेमाल, बॉम्बे हाईकोर्ट ने दिया बड़ा आदेश)

4 मिनट 43 सेकंड का होगा मातृभूमि का ट्रेलर

Variety India की रिपोर्ट के मुताबिक, 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' के ट्रेलर को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से सर्टिफिकेट मिल गया है। इसे U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया गया है। इसका मतलब है कि 16 साल से कम उम्र के दर्शकों को इसे माता-पिता की देखरेख में देखना होगा। फिल्म का ट्रेलर 6 नवंबर 2026 को मुंबई में एक बड़े इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाएगा। यह धनतेरस के मौके पर रिलीज होगा। सलमान की फिल्म का ट्रेलर लंबाई के मामले में बॉलीवुड के बड़े ट्रेलर्स को टक्कर दे रहा है। रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की 'रामायण पार्ट 1' का ट्रेलर 4 मिनट 15 सेकंड का था। वहीं, अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' का ट्रेलर 4 मिनट 58 सेकंड लंबा था। ऐसे में सलमान की फिल्म का ट्रेलर भी इस खास लिस्ट में शामिल हो गया है।

मूवी का बदल गया नाम

इस फिल्म की घोषणा जुलाई 2025 में 'बैटल ऑफ गलवान' नाम से हुई थी। हालांकि, इस साल फिल्म का नाम और कहानी का बड़ा हिस्सा बदल दिया गया। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान खान एक भारतीय सेना के अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। उनका किरदार कर्नल बिकुमल्ला संतोष से प्रेरित बताया जा रहा है। फिल्म में चित्रांगदा सिंह, मुकेश ऋषि और दिवंगत प्रशांत तमांग भी नजर आएंगे। वहीं, विजय राज फिल्म में कहानी सुनाने की जिम्मेदारी निभा सकते हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article