Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में माही विज (Mahhi Vij) ने साबित कर दिया है कि वह अब गेम मोड में आ गई हैं और अब वह शो में रिश्तों में नहीं फंसने वालीं। शो में फैमिली वीक चल रहा है। तमाम कंटेस्टेंट्स को एक प्रक्रिया के तहत परिवार का संदेश मिल रहा है, जिसे सुनकर हर कोई इमोशनल हो रहा है। इस टास्क में माही विज के हाथ अरिश्फा खान की मां का संदेश लगता है, जिसे माही तोड़ देती हैं। इस वजह से माही सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं और अब माही विज के सपोर्ट में गौहर खान (Gauahar Khan) आई हैं। गौहर ने माही के फैसले को साहसिक का टैग दिया है। (TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Voting Trend: स्काउट OP को पछाड़ ये धाकड़ कंटेस्टेंट बना नंबर 1, माही-उदिति में कौन होगा बाहर?
टीवी मसाला
Bigg Boss 20: माही विज के सपोर्ट में उतरीं Gauahar Khan, अरिश्फा की मां का कैसेट तोड़ने वाले कदम पर बोलीं...
- Authored by: कविता
- Updated Nov 5, 2026, 03:22 PM IST
