बॉलीवुड अदाकारा बिपाशा बसु शादी के बाद से ही बहुत क्लोज्ड लाइफ जीती आ रही हैं। एक वक्त खबरों में छायी रहने वाली बिपाशा बसु अब अपनी जिंदगी से जुड़ी बहुत कम जानकारी ही फैंस को देती हैं। फैंस उनकी जिंदगी के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने के लिए तड़पते रहते हैं लेकिन एक्ट्रेस बहुत कम मौकों पर ही कोई इन्फॉर्मेशन आउट होने देती हैं। बीते दिनों उन्होंने अपने पति करण सिंह ग्रोवर और बेटी देवी के साथ शादी की 10वीं सालगिराह सेलीब्रेट की, जो तस्वीरें उन्होंने फैंस के साथ शेयर की हैं। इन तस्वीरों में करण-बिपाशा क्वालिटी टाइम बिताती दिखाई दे रही हैं। आइए आपको ये फोटोज दिखाते हैं...
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने 30 अप्रैल 2016 को 7 फेरे लेकर घर बसाया था। बीते 30 अप्रैल को इन दोनों की शादी को 10 साल पूरे हुए, जिस मौके को इन दोनों ने धूमधाम से सेलीब्रेट किया।
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर 10वीं वेडिंग एनिवर्सरी के लिए अकेले वेकेशन पर नहीं गए थे। वो अपनी प्यारी सी बेटी देवी को लेकर पहुंचे थे। बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर देवी की भी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो सनबाथ लेती दिखाई दे रही है।
वेडिंग एनिवर्सरी को यादगार बनाने के लिए करण और बिपाशा ने देवी के साथ जमकर वक्त बिताया। जैसे आप इस तस्वीर में देख सकते हैं कि करण अपनी बेटी देवी के साथ स्वीमिंग पूल में गोते लगाते दिखाई दे रहे हैं।
अदाकारा बिपाशा बसु ने भी स्वीमिंग पूल में जमकर पोज दिए। उनकी तस्वीरें देखकर लोग कह रहे हैं कि उन्होंने अपनी हॉटनेस से पानी में आग लगा दी है।
10वीं वेडिंग एनिवर्सरी बिपाशा-करण की फैमिली पिक के बिना अधूरी रह जाती, इसलिए इन दोनों ने बेटी के साथ प्यारी सी फोटो ली और फैंस के साथ शेयर की। इस तस्वीर में ये पूरा परिवार बेहद खूबसूरत लग रहा है।
बिपाशा ने तस्वीरों में 10वीं वेडिंग एनिवर्सरी के स्पेशल केक की तस्वीर भी शेयर की है। दोनों ही फिटनेस फ्रीक हैं, जिस कारण इन्होंने स्पेशल फ्रूट केक बनवाया था।