DRDO Pralay Missile: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने गुरुवार को बड़ी उपलब्धि हासिल की। डीआरडीओ ने स्वदेशी रूप से विकसित सामरिक मिसाइल 'प्रलय' की सफल टेस्टिंग की। यह टेस्टिंग ओडिशा तट के पास की गई।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर 'प्रलय' मिसाइल के सफल टेस्टिंग का वीडियो शेयर किया। उन्होंने बताया कि डीआरडीओ ने गुरुवार सुबह 11:10 बजे ओडिशा तट के पास स्वदेशी रूप से विकसित 'प्रलय' मिसाइल का फ्लाइट टेस्ट सफलतापूर्वक किया।
