King LEAKED VIDEO: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की अपकमिंग एक्शन एंटरटेनर किंग लम्बे वक्त से लोगों के बीच चर्चा में बनी हुई है, जिसमें वो दीपिका पादुकोण के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे। फिल्म किंग की शूटिंग इन दिनों साउथ अफ्रीका में चल रही है, जिसे बड़े स्तर पर शूट किया जा रहा है। साउथ अफ्रीका से किंग मूवी के सेट से लगातार वीडियोज वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस बड़े ही चाव से देख रहे हैं। एक बार फिर से किंग मूवी के सेट से वीडियो लीक हुआ है, जिसमें शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण पत्थर पर बैठकर एक-दूसरे में डूबे दिखाई दे रहे हैं। (ये भी पढ़ें: तो इसलिए Govinda की पत्नी ने किया कृष्णा-कश्मीरा को माफ, पोतों से मिलने पर बोलीं- पहली बार उन्हें देखकर...)
King Movie के सेट से LEAK हुआ Shah Rukh Khan-Deepika Padukone का वीडियो
इंटरनेट पर इस वक्त शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण का एक प्यारा सा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों समुंदर किनारे पत्थर पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। दोनों ही कलाकारों ने ब्राउन शेड के कपड़े पहन रखे हैं। वीडियो में प्रोडक्शन टीम शॉट लगाती हुई दिखाई दे रही है, जिसके इंतजार में ये दोनों कलाकार हैं। वीडियो में दिख रही सराउंडिंग देखकर ऐसा लग रहा है कि डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद रोमांटिक गाने की शूटिंग कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें: बॉम्बे हाई कोर्ट ने बंद किया Aditya Dhar का मानहानि का मुकदमा, निर्माता संतोष कुमार ने 'चोर' कहने पर मांगी माफी)
दिसम्बर 2026 में धूम मचाएगी Shah Rukh Khan-Suhana Khan की King Movie
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर किंग एक मल्टीस्टारर मूवी है, जिसमें अभिषेक बच्चन से लेकर सुहाना खान जैसे कलाकार दिखाई देंगे। सुहाना खान फिल्म किंग से बॉलीवुड में पहला कदम बढ़ाएंगी, जिसके लिए उन्होंने पिता शाहरुख का हाथ थामा है। सुहाना खान इससे पहले कभी भी बड़े पर्दे पर नजर नहीं आई हैं, जिस कारण भी फैंस किंग देखने के लिए एक्साइटेड हैं। फिल्म किंग में अभिषेक बच्चन विलेन के रूप में दिखेंगे। अगर इनसाइडर्स की मानें तो डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने अभिषेक बच्चन से उनका लुक रिवील ना करने की गुजारिश की है, जिस कारण जूनियर बच्चन मीडिया में काफी कम दिख रहे हैं।
