साउथ मूवीज

नयनतारा-केविन की रोमांटिक फिल्म की पहली झलक आई सामने, दोनों की केमिस्ट्री देख फिदा हुए फैंस

नयनतारा (Nayanthara) और केविन (Kavin) की रोमांटिक लव स्टोरी की पहल झलक सामने आई है। फिल्म के पहले लुक में नयनतारा केविन की आंखों में खोई हुई नजर आ रही है। दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। फैंस इस फोटो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

Image

Nayanthara and Kevin (credit Pic: instagram)

नयनतारा (Nayanthara) इंडस्ट्री की वर्स्टाइल एक्ट्रेस में से एक हैं। एक्ट्रेस ने अपने काम से साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में अपना नाम बनाया है। नयनतारा की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म की छोटी सी झलक दिखाई है। एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म में कॉलीवुड एक्टर केविन (Kavin) के साथ नजर आएंगी। एक्ट्रेस ने केविन के साथ रोमांटिक फोटो शेयर की है। फोटो में नयनतारा और केविन एक-दूसरे की आंखों में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो को ब्लर फ्लिटर के साथ शेयर किया गया है। दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक है।

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में हाई लिखा। दोनों स्टार्स ने एक-दूसरे को टैग किया है। पोस्टर में फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। फिल्म से जुड़े बाकी डिटेल्स अभी सामने नहीं आई है।

नयनतारा ने केविन संग शेयर किया पोस्टर

फिल्म की कहानी में मिडिल एज वुमेन और यंग लड़के के बीच में लव स्टोरी दिखाई जाएगी। इस फिल्म से विष्णु इदावन डेब्यू कर रहे हैं। निर्देशक ने लोकेश कनगराज के साथ बतौर एसिस्टेंट डायरेक्टर काम किया है। केविन को दादा और स्टार जैसी फिल्मों में शानदार परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। वहीं, नयनतारा की आखिरी फिल्म अन्नपूर्णा थी। फिल्म में नयनतारा के साथ आर माधवन और सिद्धार्थ मुख्य भूमिका में थे। फिल्म को दर्शकों का ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला था। एक्ट्रेस ने शाहरुख खान के साथ जवान में लीड रोल प्ले किया था। फिल्म में उनके काम को लोगों ने खूब पसंद किया थाछ

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article