साउथ मूवीज

Mohanlal स्टारर 'Athimanoharam' की रिलीज हुई आउट, पोस्टर में दिखीं Meera Jasmine

Mohanlal’s Athimanoharam Release Date Out: साउथ सुपरस्टार मोहनलाल ने कुछ देर पहले ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैन्स के बीच नई 'अथिमनोहरम' का पोस्टर जारी कर, इसकी रिलीज डेट की घोषणा कर दी है।

Image

'अथिमनोहरम' रिलीज डेट हुई आउट (Pic Credit: Instagram)

Mohanlal’s Athimanoharam Release Date Out: 'दृश्यम 3' की जबरदस्त सफलता को देखने के बाद अब मोहनलाल (Mohanlal) ने अपनी नई फिल्म 'अथिमनोहरम' के लिए कमर कस ली है। कई दिनों पहले सामने आईं रिपोर्ट्स में बताया गया था कि 'अथिमनोहरम' (Athimanoharam) को मेकर ने स्क्रिप्ट में कन्फ्यूजन होने की वजह से बंद कर दिया है। 'अथिमनोहरम' के बंद होने की अफवाहों पर पूर्णविराम लगाते हुए अब मेकर्स ने इसका नया पोस्टर जारी कर दिया है। इस पोस्टर के साथ मेकर्स ने यह भी बताया है कि फिल्म को दर्शक बड़े परदे पर कब देख पाएंगे। तो चलिए जानते हैं यह मूवी किस दिन रिलीज होगी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Mirzapur The Movie' से कंपाउंडर का लुक हुआ आउट, हाथ में 'उस्तरा' लिए दिखे Abhishek Banerjee)

जानिए कब रिलीज होगी 'अथिमनोहरम'

साउथ सुपरस्टार मोहनलाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'अथिमनोहरम' (Athimanoharam) का पोस्टर शेयर किया है, जिसमें उनके साथ मीरा जैस्मिन भी नजर आ रही हैं। यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होने वाली है। पोस्टर को देखने के बाद फैंस ने शानदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक फैन ने लिखा, 'यह फिल्म अपने नाम जितनी खूबसूरत जरूर होगी।' दूसरे फैन ने लिखा, 'इसे देखने का इंतजार कर रहे हैं।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: पांचों उंगलियां घी में डुबोए बैठे हैं Arshad Warsi, झोली में हैं हजारों करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स)

मोहनलाल और मीरा जैस्मिन की फिल्म 'अथिमनोहरम' का निर्देशन थारुन मूर्ति कर रहे हैं। इस मूवी के बंद होने की खबरों पर थारुन मूर्ति ने रिएक्शन देते हुए इस तरह की अफवाहों को एकदम गलत बताया था। उन्होंने यहां तक कहा कि फिल्म की स्क्रिप्ट में कोई परेशानी नहीं है और इसकी शूटिंग जारी है। इस मूवी में मोहनलाल और मीरा जैस्मिन के अलावा जगदीश, इरशाद और बीनू पप्पू सहित कई कलाकारों को अहम भूमिकाओं में देखा जाएगा। मोहनलाल को आखिरी बार फिल्म 'दृश्यम 3' में देखा गया था। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन करने में सफल रही थी। फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article