साउथ मूवीज

मलयालम एक्ट्रेस ने किया मॉलीवुड सिनेमा के दलदल का खुलासा, ड्रग्स यूज को लेकर खोल दी सारी पोल

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में नशीली दवाओं के यूज पर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थी। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान निर्माता और मॉलीवुड सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस में से एक सैंड्रा थॉमस ने कई पोल खोली है। आइए जानते हैं कि इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने क्या-क्या कहा है।

Image

Malayalam actress Sandra Thomas

निर्माता और मॉलीवुड सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस में से एक सैंड्रा थॉमस ने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग की स्थिति के बारे में कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। इन खुलासे को सुनकर लोग काफी ज्यादा हैरान हो गए हैं। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान क्या-क्या खुलासे किए हैं।

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में नशीली दवाओं के यूज पर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थी। हालांकि, कुछ समय पहले एक्ट्रेस विंसी एलोशियस ने शाइन टॉम चाको (Shine Tom Chacko) पर नशे में उत्पीड़न का आरोप लगाया था। लेकिन उनपर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई। अब एक बार फिर ये घटना चर्चा का विषय बन गई है। 2023 में भी सैंड्रा थॉमस ने नशीली दवाओं के बढ़ते इस्तेमाल पर चिंता जताई थी, लेकिन दो साल बाद भी ये बंद नहीं हुआ है।

ड्रग के लिए विशेष बजट

सैंड्रा थॉमस ने कहा कि-"फिल्म एसोसिएशन को सिनेमा में नशीली दवाओं के इस्तेमाल के खिलाफ सालों पहले ही रुख अपना लेना चाहिए था। उन्होंने बताया कि फिल्म सेट पर कई लोग इस मुद्दे से अच्छी तरह वाकिफ हैं। किसी ने भी कार्रवाई नहीं की क्योंकि वे अभी भी इसमें शामिल लोगों के साथ काम करना चाहते थे, उन्होंने आरोप लगाया कि अब ड्रग के इस्तेमाल के लिए विशेष बजट और कमरे भी आवंटित किए जा रहे हैं। वही एसोसिएशन का कहना है कि सिर्फ एक या दो लोगों की वजह से पूरे इंडस्ट्री को दोषी नहीं ठहराया जा सकता।"

क्यों नहीं करवाते शिकायत

सैंड्रा का कहना है कि, "निर्माता शिकायत कराने को तैयार नहीं हैं, क्योंकि उन्हें डर है कि इससे उनकी फिल्में रुक जाएंगी। अगर कोई सेट पर पकड़ा जाता है, तो शूटिंग रुक जाती है। इससे एक्टर-एक्ट्रेस की इमेज भी खराब होती है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article