साउथ सुपरस्टार सूर्या की नई फिल्म करप्पू सिनेमाघरों में 14 मई की सुबह रिलीज होनी थी लेकिन कुछ कारणों के चलते इस मूवी के शो सुबह-सुबह कैंसिल हो गए। फिल्म करप्पू के शो कैंसिल होने की वजह से सूर्या के फैंस में गुस्सा हैं और वो लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सामने आ रहे वीडियो बता रहे हैं कि सूर्या के फैंस शांत बैठने वाले नहीं हैं और विरोध प्रदर्शन के जरिए मेकर्स के कानों तक अपनी बात पहुंचाकर ही मानेंगे। (इसे भी पढ़ें: ओपनिंग-डे पर मक्खी मारती दिखेगी Pati Patni Aur Woh Do, मुश्किल से कमाएगी 5-6 करोड़)
Karuppu के डायरेक्टर ने तोड़ी पूरे मामले पर चुप्पी
सूर्या स्टारर करप्पू के डायरेक्टर आरजे बालाजी (RJ Balaji) ने कुछ देर पहले एक वीडियो जोरी करके पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी है और सूर्या के फैंस से माफी मांगी है। आरजे बालाजी ने कहा है, "फिल्म के शो सुबह कैंसिल नहीं होने चाहिए थे लेकिन कुछ कारणों के चलते ऐसा हो गया है। मैं सभी से माफी मांगता हूं और वादा करता हूं कि आप ये मूवी जल्द ही सिनेमाघरों में देख पाएंगे।" (इसे भी पढ़ें: CM बनते ही Thalapathy Vijay ने शुरू की 'जन नायगन' की रिलीज की तैयारी, प्रोड्यूसर को Cannes से बुलाया वापस)
मेकर्स वापस करेंगे सूर्या के फैंस के पैसे
14 मई की सुबह जब फिल्म करप्पू के शोज कैंसिल हुए तब पूरे देश में हड़कंप मच गया। जहां एक तरफ दर्शक मूवी देखने के लिए एक्साइटेड नजर आए तो वहीं शो कैंसिल होने के बाद हर किसी की जुबान पर ये सवाल नजर आया कि आखिरकार अब उनके पैसों का क्या होगा? मिली जानकारी के अनुसार, मेकर्स ने फैसला लिया है कि वो सभी के पैसे वापस करेंगे ताकि दर्शकों को आगे किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े। जिन लोगों ने ऑनलाइट टिकिट बुक कराए हैं, उनके पैसे ऑनलाइन ही वापस होंगे और जिन लोगों ने काउंटर से बुकिंग कराई थी, वो अपना टिकिट वापस करके रुपये प्राप्त कर सकते हैं।
शाम को रिलीज हो सकती है फिल्म करप्पू
साउथ से सामने आ रही रिपोर्ट की मानें तो सूर्या और करप्पू के मेकर्स लगातार मूवी की रिलीज में लगे हुए हैं और शाम तक ये सिनेमाघरों में देखी जा सकती है। मेकर्स ने अभी तक आधिकारिक ऐलान नहीं किया है लेकिन इनसाइडर्स बता रहे हैं कि मेकर्स जल्द से जल्द मामला सुलझा लेंगे, जिसके बाद ये वीकेंड सूर्या के फैंस थिएटर का रुख कर सकते हैं।
