साउथ मूवीज

Yash की Toxic को CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट, बदले जाएंगे कुछ शब्द

साउथ अभिनेता यश की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसके अनुसार इसे सीबीएफसी से ए सर्टिफिकेट मिला है। सीबीएफसी ने कुछ शब्द के बदलाव के साथ इसे पास कर दिया।

Image

Yash की Toxic को CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट, बदले जाएंगे कुछ शब्द

साउथ सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक लम्बे समय से चर्चा में है, जो अगले हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है, तब से लोगों को इस बात की चिंता है कि ये सेंसर बोर्ड से पास हो पाएगी या नहीं। ऐसे सभी यश के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है, जिसके अनुसार यश की टॉक्सिक को सेंसर बोर्ड ने ए सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है। सेंसर बोर्ड ने मेकर्स से कुछ शब्दों में बदलाव के लिए कहा है, जिसके साथ उन्होंने इस पास करने का फैसला लिया है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Salman Khan की Monster से जुड़े Vishal Mishra

CBFC ने नहीं लगाया है Toxic में कोई कट

सेंसर बोर्ड ने यश की फिल्म टॉक्सिक देखने के बाद ये फैसला लिया है कि इसमें कट लगाने की जरूरत नहीं है। हां, सेंसर बोर्ड ने ये फैसला लिया है कि वो फिल्म के कुछ शब्दों को बदलेंगे। अधिकारियों ने फिल्म के कन्नड़ और इंग्लिश वर्जन में बदलावों के सुझाव दिए हैं, जिन्हें मेकर्स ने स्वीकार लिया है। वैरायटी इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि सेंसर बोर्ड ने टॉक्सिक के स्मोकिंग और खून खराबे से भरे सीन्स में उचित वॉर्निंग देने के भी आदेश दिए हैं। ये वॉर्निग फिल्म के दौरान उचित-उचित समय पर आती रहेंगी। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Shriya Saran ने किया इमरान हाशमी की मूवी Awarapan 2 का रिव्यू, कह दी बड़ी बात

Yash ने बच्चों को सिनेमाघरों से दूर रखने की दी सलाह

अभिनेता यश ने हाल ही में इंटरव्यू देते हुए दर्शकों को सलाह दी थी कि वो टॉक्सिक से बच्चों को दूर रखें। यश ने कहा है कि उन्होंने फिल्म टॉक्सिक बच्चों के लिए नहीं बनाई है। ऐसे में उन्हें इससे दूर रखने में ही भलाई है। यश की फिल्म टॉक्सिक खून खराबे भरी पड़ी है, जिस कारण यश ने ये सलाह दी है। टॉक्सिक में यश डबल रोल निभाते दिखाई देंगे। इसमें उनके साथ-साथ नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और कियारा आडवाणी जैसी हसीनाएं भी दिखाई देंगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article