साउथ मूवीज

Dharman: रजनीकांत के साथ दो-दो हाथ करेगा ये एक्टर, पहली बार साथ करेंगे काम

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 20, 2026, 12:22 PM IST

Dharman New Star Entry: रजनीकांत की नई फिल्म ‘धर्मन’ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। अब फिल्म में इस एक्टर की एंट्रो होने वाली है। तो चलिए जानते है स्टार का नाम...

Image

'धर्मन' में हुई इस स्टार की एंट्री (Image Source: IMDb/ Pinterest)

Dharman New Star Entry: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की अपकमिंग फिल्म धर्मन (Dharman) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म धर्मन को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कभी फिल्म की स्टोरी को लेकर खबर सामने आती, तो कभी स्टारकास्ट को लेकर कोई अपडेट आ जाता है। इन सब के बीच फिल्म धर्मन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रजनीकांत की इस फिल्म में नए स्टार की एंट्री होने वाली है। तो चलिए जानते हैं फिल्म में किस एक्टर को जगह मिली है और क्या रोल मिला है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

'धर्मन' में हुई नए स्टार की एंट्री

रजनीकांत की फिल्म धर्मन एक बार फिर से चर्चा में है, इसकी वजह मूवी से जुड़ा एक बड़ा अपडेट है। खबर है कि फिल्म में एक नए स्टार की एंट्री हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक साउथ एक्टर राम पोथिनेनी इस फिल्म में एक अहम किरदार में नजर आ सकते हैं। खबरों के अनुसार, राम पोथिनेनी को रजनीकांत के दामाद के किरदार के लिए चुने जाने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि उनका किरदार इस एक्शन ड्रामा फिल्म में मैन विलेन भी हो सकता है। फिल्म को कमल हासन प्रोड्यूस कर रहे हैं और इसमें सिमरन और राशि खन्ना भी नजर आएंगी। ये फिल्म अश्वथ मारिमुथु की सुपरस्टार रजनीकांत के साथ पहली फिल्म होगी।

मेकर्स ने नहीं किया ऐलान

‘धर्मन’ की शूटिंग 25 जून से शुरू हो चुकी है। फिल्म को कमल हासन अपने आरकेएफआई बैनर के तहत प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में राम पोथिनेनी की एंट्री ने हलचल मचा दी है। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक न तो एक्टर और न ही फिल्म के मेकर्स ने इस खबर की पुष्टि की है। अगर ये रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं, तो ‘धर्मन’ राम पोथिनेनी की पहली तमिल फिल्म और रजनीकांत के साथ उनकी पहली फिल्म होगी।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article