साउथ मूवीज

Kantara Chapter 1 की रिलीज डेट से उठा पर्दा, मेकर्स ने फोटो जारी कर किया खुलासा

Kantara Chapter 1: ऋषभ शेट्टी की कंतारा: चैप्टर 1 इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म से एक पोस्ट शेयर कर फैंस से अफवाहों पर ध्यान ना दें और बिना कन्फर्म किए किसी भी अपडेट को सच ना मानें की गुजारिश की है।

Image

Kantara Chapter 1

Kantara Chapter 1: 2022 में रिलीज हुई कंतारा ने अपनी जबरदस्त सफलता से इंडस्ट्री में नया रिकॉर्ड बनाया। इस फिल्म के रिलीज के बाद से फैंस इसके दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे थे। अब जल्द ही फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। इस फिल्म की एक्साइटमेंट को बनाएं रखने के लिए मेकर्स हर अपडेट फैंस तक शेयर करते हैं। अब मेकर्स ने रिलीज डेट को लेकर जानकारी दी है और अपने दर्शकों से उसी डेट पर रिलीज करने का वादा किया है।

कंतारा पार्टा 1 के पोस्टर्स आने के बाद लोगों को ऋषभ शेट्टी के जबरदस्त लुक और फिल्म की दुनिया की एक झलक मिली। जिसके बाद से लोग इस फिल्म के लिए पलके बिछाए बैठे हैं। जैसे-जैसे एक्साइटमेंट बढ़ रहा है, मेकर्स ने फैंस से कहा है कि अफवाहों पर ध्यान ना दें और बिना कन्फर्म किए किसी भी अपडेट को सच ना मानें।

इंतजार बेकार नहीं जाएगा

बता दें कंतारा: चैप्टर 1 को लेकर बढ़ती एक्साइटमेंट के बीच कई झूठी खबरें भी सामने आ रही हैं। इस पर मेकर्स ने फिर से फैंस से कहा है कि सिर्फ ऑफिशियल सोर्स से मिली जानकारी पर ही भरोसा करें, किसी भी अनऑफिशियल अपडेट के चक्कर में ना पड़ें। उन्होंने ये भी कहा है कि फिल्म की शूटिंग प्लान के मुताबिक चल रही है और इसके लिए इंतजार करना बनता है। हाल ही में मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा-"हम पूरी तरह से ट्रैक पर हैं और सब कुछ जैसे प्लान किया था, वैसे ही चल रहा है। #KantaraChapter1 दुनियाभर में 2 अक्टूबर 2025 को थिएटर्स में दस्तक देगी। भरोसा रखिए, इंतजार बेकार नहीं जाएगा।

3000 लोगों ने किया इसे शूट

इस पार्ट में मेकर्स दर्शकों के लिए बहुत कुछ खास लेकर आ रहे हैं। इस पार्ट में एक ग्रैंड वॉर सीन तैयार किया गया है, जिसे नेशनल और इंटरनेशनल एक्सपर्ट्स की मदद से शूट किया गया है। इस सीन के लिए 500 से ज़्यादा ट्रेंड फाइटर्स को हायर किया गया साथ ही 3000 लोगों के साथ इसे शूट किया गया है। साथ ही इस पार्ट की एक्शन कोरियोग्राफी कही नहीं देखी गई होगी। होम्बले फिल्म्स की कंतारा: चैप्टर 1 अब 2 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article