Kamal Haasan React on Kannada-Tamil Controversy: साउथ और बॉलीवुड के जाने-माने स्टार कमल हासन (Kamal Haasan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ठग लाइफ (Thug Life) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कमल हासन की इस फिल्म से जुड़े अब तक कई अपडेट सामने आए है। अब बस कमल हासन के फैंस को फिल्म ठग लाइफ की रिलीज का इंतजार है। इसी बीच कमल हासन के एक बयान को लेकर बवाल हो गया है। कमल हासन ने कहा था कि 'कन्नड़ साहित्य और संस्कृति पर तमिल का गहरा प्रभाव है।' इस बयान ने कन्नड़ और तमिल समुदायों के बीच बहस छेड़ दी। कुछ कन्नड़ संगठनों ने इसे अपनी संस्कृति का अपमान बताया और कमल से माफी की मांग की। अब इसको लेकर कमल हासन ने सफाई दी है।
कन्नड़ और तमिल विवाद पर कमल हासन ने कही ये बात
एक्टर कमल हासन इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं इसकी वजह उनकी अपकमिंग फिल्म ठग लाइफ नहीं बल्कि एक इंटरव्यू है। इस इंटरव्यू में कमल हासन कन्नड़ और तमिल विवाद पर रिएक्शन देते नजर आए। कमल हासन ने India Today को दिए इंटरव्यू में इस मसले पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, 'मैंने केवल इतिहास और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के बारे में बात की थी। मैंने जो कुछ भी कहा वो मेरे अपने ज्ञान और समझ के आधार पर था। अगर मेरी बात से किसी को ठेस पहुंची है या मैं गलत हूं तो मैं माफी मांगने को तैयार हूं। मेरा इरादा किसी की भावनाओं को आहत करने का नहीं था। मैं तमिल और कन्नड़, दोनों संस्कृतियों का सम्मान करता हूं। मैं हमेशा एकता की बात करता हूं, और अगर मेरे बयान से कोई गलतफहमी हुई, तो मैं इसे साफ करना चाहता हूं।' कमल हासन का ये बयान काफी चर्चा में बना हुआ है।
कब रिलीज होगी ठग लाइफ
कमल हासन इस बयान के साथ-साथ फिल्म ठग लाइफ की रिलीज को लेकर सुर्खियों में है। कमल हासन की ये फिल्म 5 जून को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है।
