Jayam Ravi in Thug Life: साल 2023 में इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय निर्देशक मणिरत्नम ने साउथ सुपरस्टार कमल हासन (Kamal Haasan) के साथ नई फिल्म 'ठग लाइफ' (Thug Life) की बड़ी घोषणा की थी। निर्माताओं ने फिल्म का टीजर जारी करते हुए कमल हासन का फर्स्ट लुक भी साझा किया था, जो दर्शकों को खूब पसंद आया। फिल्म की तैयारियां शुरू हो गईं और इसमें एक बड़ी स्टार कास्ट को देखा जाएगा। ऐसे में अब जो ताजा जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक कमल हासन स्टारर में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर जयम रवि (Jayam Ravi) की एंट्री होती नजर आ रही है।
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार कमल हासन की एक्शन ड्रामा 'ठग लाइफ' में जयम रवि का धांसू कैमियो होने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जयम रवि इस समय अपने हिस्से की शूटिंग सर्बिआ में कर रहे हैं। फिल्म में उनका भले ही छोटा रोल होगा लेकिन यह दर्शकों के दिलोदिमाग पर छा जाएगा। बता दें मेकर्स की ओर से अभी तक इन खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं आया है। उम्मीद की जा रही है कि जयम रवि की एंट्री को लेकर जल्द ही बड़ी घोषणा कर दी जाएगी।
जयम रवि के अलावा कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ' में तृषा, दुलकर सलमान, जयम रवि, अभिरामी, जोजू जॉर्ज, गौतम कार्तिक, ऐश्वर्या लक्ष्मी और नासिर जैसे कई एक्टर्स लीड रोल में दिखाई देंगे। फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान द्वारा कंपोज किया जाएगा। बता दें कमल हासन और मणिरत्नम ने काफी सालों के बाद 'ठग लाइफ' के लिए हाथ मिलाया है।
