Mayur Patel Arrest: बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ के सितारों का नाम विवादों में आता रहा है। कभी किसी का को बयान वायरल हो जाता है, तो कभी किसी के वीडियो पर विवाद हो जाता है। अब कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से बड़ा शॉकिंग मामला सामने आया है। बिग बॉस कन्नड़ 2 (Bigg Boss Kannada 2) फेम मयूर पटेल (Mayur Patel) ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। एक्टर को ड्रिंक एंड ड्राइव केस में गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद से मयूर पटेल सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। तो चलिए जानते हैं मयूर पटेल से जुड़ा ये पूरा मामला क्या है, जिसकी वजह से एक्टर की गिरफ्तारी तक हो गई है।
ये भी पढ़ें: 'जवान 2' पर लगा ताला
गिरफ्तार हुए मयूर पटेल
एक्टर मयूर पटेल एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह एक केस है जिसकी वजह से एक्टर विवादों में आ गए हैं।रिपोर्ट्स के मुताबिक, मयूर पटेल अपनी फॉर्च्यूनर SUV कार हाई स्पीड में और नशे की हालत में चला रहे थे, जब उन्होंने बेंगलुरु में एक पार्क्ड कार से टक्कर मार दी। इस हादसे की वजह से कमांडो हॉस्पिटल के पास डोमलुर इलाके में कई और एक्सीडेंट हो गए। कई गाड़ियां डैमेज हो गईं, जिनमें एक सरकारी कार भी शामिल थी। टीवी9 कन्नड़ की रिपोर्ट में कहा गया कि डैमेज हुई गाड़ियों का सिलसिला पीछे जाकर मयूर की कार तक पहुंचा था। एक्टर को 29 जनवरी 2026 की सुबह-सुबह गिरफ्तार किया गया, जब उनके खिलाफ Hoysala पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई थी। इस खबर के सामने आने के बाद मयूर पटेल के फैंस काफी परेशान नजर आ रहे हैं।
पुलिस हिरासत में हैं एक्टर
होयसाला पुलिस ने मयूर पटेल को हिरासत में ले लिया और उनका मेडिकल चेकअप किया। पुलिस को पता चला कि वो नशे में था। शिकायत मिलने के बाद मयूर पटेल की कार जब्त कर ली गई। पुलिस ने यह भी पता लगाया कि हादसे के समय कार का इंश्योरेंस भी नहीं था। मयूर पटेल के मामले को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
