साउथ मूवीज

'जवान 2' पर लगा ताला... एटली ने SRK 'डॉन 3' की भी बताई सच्चाई

Atlee on Jawan 2 & Don 3: डायरेक्टर एटली ने बीते दिनों शाहरुख खान को जवान के रूप में करियर की बिगेस्ट हिट दी थी, जिसने सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले थे। इसके बाद से ही जवान 2 को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। एटली ने जवान 2 के साथ-साथ डॉन 3 पर भी चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि वो कब तक ये फिल्में शुरू करेंगे?

Image

Image Source: Movie Poster

KEY HIGHLIGHTS
  • जवान 2 पर काम नहीं कर रहे एटली
  • डॉन 3 की अफवाहों पर एटली ने दी सफाई
  • शाहरुख खान के साथ दोबारा काम करना है एटली का सपना

Atlee on Jawan 2 & Don 3: साउथ डायरेक्टर एटली इन दिनों अपनी साई-फाई मूवी में व्यस्त हैं, जिसमें अल्लू अर्जुन मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। अल्लू अर्जुन के साथ-साथ इस साई-फाई मूवी में दीपिका पादुकोण भी लीडिंग रोल में हैं। एटली ने अपनी इस फिल्म के सिलसिले में हिन्दुस्तान टाइम्स के साथ खास बात की, जिसमें उन्होंने जवान 2 और डॉन 3 के फ्यूचर के बारे में भी चुप्पी तोड़ी। बीते कुछ समय से एटली का नाम इन दोनों मूवीज के साथ जुड़ रहा है, जिनका सच डायरेक्टर ने बता दिया है। (इसे भी पढ़ें: 'लकी चार्म...' एटली ने पढ़े दीपिका पादुकोण की तारीफ में कसीदे, बोले 'मां बनने के बाद वो अलग...')

जवान 2 है होल्ड पर

Jawan 2

Jawan 2

डायरेक्टर एटली ने शाहरुख खान को जवान के रूप में बिगेस्ट हिट देकर उनका करियर नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया था। जवान में शाहरुख खान ने डबल रोल निभाया था। दर्शकों को किंग खान की ये एक्शन एंटरटेनर काफी पसंद आई थी। जवान की रिलीज के बाद से ही ये खबरें तेज होने लगी थीं कि इसका सीक्वल भी दर्शकों के सामने आएगा, जिस पर एटली ने चुप्पी तोड़ दी है। एटली ने बताया है कि वो शाहरुख खान के साथ दोबारा काम करना चाहते हैं लेकिन अभी वो समय नहीं है। एटली ने बताया है कि भविष्य में वो किंग खान के साथ एक बार फिर से जवान जैसी ही ब्लॉकबस्टर मूवी बनाएंगे। तब तक के लिए जवान 2 ही नहीं बल्कि वो सभी प्रोजेक्ट होल्ड पर हैं, जिनके साथ उनका और किंग खान का नाम जुड़ा हुआ है। (इसे भी पढ़ें: डब्बा बंद पड़ी हैं सनी देओल की ये 2 मल्टीस्टारर, मेकर्स को लगा 200 करोड़ का चूना!!)

डॉन 3 डायरेक्ट नहीं कर रहे हैं एटली

Don 3

Don 3

एटली ने अपने ताजा इंटरव्यू में उन अफवाहों पर भी चुप्पी तोड़ी है, जिनमें बताया जा रहा है कि वो डॉन 3 के साथ जुड़ने जा रहे हैं। फरहान अख्तर के बैनर तले बनी डॉन फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी के साथ एटली का नाम जुड़ने की वजह से फैंस काफी एक्साइटेड हैं लेकिन डायरेक्टर ने बताया है कि वो डॉन 3 नहीं बना रहे हैं। एटली के अनुसार, ये केवल एक अफवाह है, जिकके बारे में उन्होंने भी सुना है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article