साउथ मूवीज

अजीत कुमार की Dare Devil से कटा Mohanlal का पत्ता, इस स्टार की हुई एंट्री!!

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 30, 2026, 03:08 PM IST

Dare Devil New Star Entry: अजीत कुमार (Ajith Kumar) की अगली फिल्म ‘डेयर डेविल’ (Dare Devil) की कास्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मोहनलाल (Mohanlal) की जगह अब इस एक्टर का नाम चर्चा में है।

Image

डियर डेविल फिल्म को लेकर आया अपडेट (Image Source: IMDb/ Instagram)

Dare Devil New Star Entry: साउथ स्टार अजीत कुमार (Ajith Kumar) अपनी अपकमिंग फिल्म डेयर डेविल (Dare Devil) को लेकर इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म डेयर डेविल को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इन सब के बीच अब फिल्म अपनी कास्टिंग को लेकर चर्चा में है। फिल्म में पहले मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल (Mohanlal) के एक अहम रोल में नजर आने की खबरें सामने आई थीं, लेकिन अब रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उनकी इस साउथ स्टार की एंट्री हो सकती है। तो चलिए जानते हैं कौन है वो स्टार जिसका नाम फिल्म से जुड़ा रहा है।

'डेयर डेविल' से कटा मोहनलाल का पत्ता

फिल्म डेयर डेविल एक बार फिर से खबरों में है। इसकी वजह अजित कुमार की फिल्म में एक नए स्टार की एंट्री है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में मोहनलाल (Mohanlal) की जगह अब मलयालम एक्टर उन्नी मुकुंदन (Unni Mukundan) की एंट्री हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, ऑनलाइन ट्रैकर इंस्प्लैग और मूवीज सिंगापुर की ओर से सामने आई जानकारी में दावा किया गया है कि उन्नी मुकुंदन ‘डेयर डेविल’ में एक अहम किरदार निभा सकते हैं। बताया जा रहा है कि ये वही भूमिका हो सकती है, जिसे पहले मोहनलाल के निभाने की चर्चा थी। आपको बता दें कि उन्नी मुकुंदन की एंट्री और मोहनलाल के फिल्म से बाहर होने की बात अभी रिपोर्ट्स तक ही सीमित है। न तो फिल्म के मेकर्स और न ही दोनों एक्टर्स ने इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा की है। इससे पहले भी मोहनलाल के फिल्म का हिस्सा होने को लेकर सिर्फ रिपोर्ट्स सामने आई थीं।

कई बड़े स्टार्स के नाम भी चर्चा में

फिल्म की बाकी कास्ट की बात करें तो ‘डेयर डेविल’ को एक मल्टी-स्टारर फिल्म बनाने की चर्चा है। रिपोर्ट्स में किच्चा सुदीप (Kichcha Sudeepa) और उपेंद्र (Upendra) के नाम भी सामने आए हैं। हालांकि, इन दोनों के किरदार या फिल्म में शामिल होने की भी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिल्म का निर्देशन अधिक रविचंद्रन (Adhik Ravichandran) कर रहे हैं। अजीत और अधिक इससे पहले ‘गुड बैड अग्ली’ (Good Bad Ugly) में साथ काम कर चुके हैं। ‘डेयर डेविल’ को लेकर मेकर्स ने शूटिंग की तैयारी भी शुरू कर दी है। फिल्म की शूटिंग 2 नवंबर 2026 से शुरू होने की आधिकारिक जानकारी पहले ही सामने आ चुकी है। फिल्म को अजीत कुमार की पत्नी शालिनी अजीतकुमार (Shalini Ajithkumar) प्रोड्यूस कर रही हैं और यह उनके प्रोडक्शन डेब्यू का प्रोजेक्ट है। फिल्म के लिए म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर (Anirudh Ravichander) तैयार करेंगे। ‘डेयर डेविल’ की रिलीज 2027 में होने की उम्मीद है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article