साउथ मूवीज

Allu Arjun ने वाइफ Sneha Reddy के बर्थडे को बनाया खास, सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार

Allu Arjun Post: अल्लू अर्जुन ने पत्नी स्नेहा रेड्डी के जन्मदिन पर रोमांटिक तस्वीर शेयर कर खास अंदाज में बधाई दी। समुद्र किनारे की इस तस्वीर और प्यार भरे मैसेज ने फैंस का दिल जीत लिया।

Image

अल्लू अर्जुन ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर (pic credit-instagram)

Allu Arjun Post: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने एक बार फिर अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी (Sneha Reddy) के लिए प्यार जाहिर किया है। स्नेहा के जन्मदिन पर एक्टर ने सोशल मीडिया पर दोनों की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की और खास अंदाज में उन्हें बधाई दी। समुद्र किनारे डूबते सूरज के बीच ली गई इस तस्वीर में दोनों की प्यारी जोड़ी फैंस का ध्यान खींच रही है। अल्लू अर्जुन के छोटे से प्यार भरे मैसेज पर भी फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। आइए पूरी बात जानते है रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Bigg Boss 20: सलमान खान का WKW देख शिल्पा शिंदे ने दिया रिएक्शन, बोलीं- एनाबेला की वाट लगा देते अगर...)

अल्लू अर्जुन ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया पर पत्नी स्नेहा रेड्डी के जन्मदिन के मौके पर एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक सेल्फी पोस्ट की, जिसमें दोनों साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर में अल्लू अर्जुन और स्नेहा सफेद कपड़ों में दिख रहे हैं। पीछे समुद्र और डूबते सूरज का खूबसूरत नजारा दिखाई दे रहा है। शाम के आसमान और समुद्र के बीच ली गई यह तस्वीर काफी प्यारी लग रही है। अल्लू अर्जुन ने अपनी पत्नी को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, “हैप्पी बर्थडे क्यूटी” और इसके साथ दिल वाला इमोजी भी लगाया। एक्टर का यह प्यार भरा अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

allu arjun new post

अल्लू अर्जुन ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर (pic credit-instagram)

अल्लू अर्जुन की इस तस्वीर के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है कि शायद यह कपल कहीं छुट्टियां मनाने गया है। दरअसल, स्नेहा रेड्डी ने भी एक दिन पहले अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। उनके आसपास पानी दिखाई दे रहा था। हालांकि, अल्लू अर्जुन और स्नेहा ने अभी तक अपनी जगह के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है और न ही इसे जन्मदिन की छुट्टी बताया है। अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी की शादी मार्च 2011 में हुई थी। बताया जाता है कि दोनों की मुलाकात कुछ दोस्तों के जरिए हुई थी। पहले उनकी दोस्ती हुई और फिर दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। आज यह कपल दो बच्चों का माता-पिता है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article