डाकू महाराज एक्टर नंदामुरी बालकृष्ण अपनी फिल्म की सफलता के बाद से चर्चा का विषय बने हुए हैं। अब ऐसा कहा जा रहा है कि एक्टर बिग बॉस तेलुगु सीजन 9 के होस्ट बनने वाले हैं। बिग बॉस तेलुगु सीजन 9 आधिकारिक लॉन्च की घोषणा से पहले ही ऑनलाइन चर्चा का विषय बना हुआ है। इस रियलिटी टीवी शो का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नागार्जुन लंबे समय से इस शो को होस्ट कर रहे हैं ऐसे में नए होस्ट आने वाले फैंस के बीच निराशा भी है।
कॉन्ट्रैक्ट हुआ रिन्यूड
हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार निर्माताओं ने नागार्जुन के साथ कॉन्ट्रैक्ट को रिन्यूड किया है। नागार्जुन को एक बार फिर से होस्ट के रूप में लौटने के लिए मोटी रकम का भुगतान किया गया है। एक्टर पिछले छह सालों से शो की एंकरिंग कर रहे हैं। नंदामुरी बालकृष्षा ही नहीं इससे पहले ऐसी खबर थी कि विजय देवरकोंडा बिग बॉस तेलुगु 9 को होस्ट कर सकते हैं। कई रिपोर्ट ऐसा दावा कर रही थी कि शो के मेकर्स एक्टर के साथ होस्टिंग की जिम्मेदारी लेने के लिए बातचीत कर रहे हैं। लेकिन उन खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
तीन सितारे कर चुके हैं होस्ट
बता दें बिग बॉस तेलुगु 2017 से शुरू हुआ है। इस शो के अभी तक 8 सीजन आ गए है। इस शो के पहले सीजन को जूनियर एनटीआर ने होस्ट किया था। वही नानी ने सीजन 2 को होस्ट किया था। तीसरे सीजन से नागार्जुन शो की मेजबानी कर रहे हैं। वही अब देखना होगा कि 9वां दिन कौन होस्ट करने वाला है। बिग बॉस तेलुगु सीजन 9 सितंबर 2025 में शुरू होने की संभावना है।
