जयम रवि मोहन (Jayam Ravi) और उनकी एक्स पत्नी आरती रवि (Aarti Ravi) पिछले काफी समय से अपने तलाक को लेकर विवादों में घिरे हुए हैं। रवि और आरती की शादी 2009 में हुई थी और 2024 में उन्होंने अलग होने का एलान किया था। कपल ने 15 सालों का रिश्ता तोड़ दिया था। अब हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार आरती रवि ने अपने एक्स पति से एलिमनी की मांग की है। आइए जानते हैं कि एक्टर को हर महीने कितने पैसे देने पड़ेगें।
मोटी रकम की मांग
रिपोर्ट के अनुसार, आरती और रवि इस सप्ताह चेन्नई के तीसरे अतिरिक्त परिवार कल्याण न्यायालय में तलाक की कार्यवाही के लिए अदालत में पेश हुए। सुनवाई के दौरान, न्यायाधीश थेनमोझी ने रवि मोहन की याचिका की समीक्षा की। रवि मोहन ने कहा था कि सुलह संभव नहीं है और वह तलाक चाहते हैं। जिसके बाद आरती रवि ने प्रति-याचिका दायर कर 40 लाख रुपये प्रति महीने एलिमनी की मांग की है। इसके बाद सुनवाई 12 जून तक के लिए स्थगित कर दी गई।
रोशनी ने लाया अंधकार
रिपोर्ट के अनुसार आरती रवि ने रवि मोहन की रूमर्ड गर्लफ्रेंड केनिशा फ्रांसिस पर उनकी शादी तोड़ने का आरोप लगाया था। जयम रवि ने पहले केनिशा को अपने जीवन की 'रोशनी' बताया था। एक्टर के जवाब में हाल ही में आरती ने कमेंट करते हुए कहा है कि इस 'रोशनी' ने उनके जीवन में केवल अंधकार ही लाया है। उन्होंने कहा है कि उनकी शादी 'तीसरे व्यक्ति' के कारण बर्बाद हुई है।
कब हुई थी कपल की शादी
आरती रवि और जयम रवि ने 2009 में शादी की थी और उन्होंने घोषणा की थी कि वे 2024 में उनसे अलग हो जाएंगे। आरती ने दावा किया कि वे और उनके बेटे को इस तलाक के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। दूसरी ओर रवि मोहन ने आरती के साथ अपने विवाह में दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था।
